मूलांक 6 वाले किससे करें शादी?
चूंकि हमने आपको बताया था कि नंबर 6 वाले बेहद शौकिन मिजाज के होते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से शादी करने वाले को काफी होशियार होना चाहिए। क्योंकि अगर एक आदमी पानी की तरह पैसा बहाता है तो दूसरे को कम से कम संतुलित होकर चलना चाहिए। इसलिए ऐसे लोगों को मूलांक 5 और मूलांक 6 वाले से ही दोस्ती करनी चाहिए। क्योंकि 5 नंबर बुद्धिमानी का प्रतीक है। जो कि 6 नंबर के बहाव को रोक सकता है। इसलिए मूलांक 6 वाले के सबसे अच्छे जीवनसाथी मूलांक 5 वाले ही हो सकते हैं।
मूलांक 6 वालों को 6 वालों से दोस्ती तो करनी चाहिए लेकिन शादी नहीं क्योंकि एक जैसा स्वभाव जीवन में उत्साह तो भर सकता है लेकिन मंजिल नहीं पहुंचा सकता है। इसलिए एक जैसे नंबर वाले लोग अच्छे दोस्त तो बन जाते हैं लेकिन अच्छे जीवनसाथी नहीं।
जीवन रूपी सफर में हम सफर काफी मायने रखता है। अगर सोच-समझकर जीवन साथी चुना जाये तो जीवन की मुश्किलें भी आसान लगने लगती हैं। इसलिए जब भी शादी का फैसला करें तो दिल-दिमाग खोल कर अपने साथी का चुनाव करें।
क्या है आपका मूलांक:













Click it and Unblock the Notifications