मूलांक 5 वाले किससे करें शादी?
चूंकि हमने आपको बताया था कि नंबर 5 वाले बेहद बुद्धिमान होते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से शादी करने वाले काफी खुश होते हैं लेकिन मूलांक 5 वालों को सच्ची खुशी मूलांक 1, मूलांक 2 और मूलांक 9 वालों से मिलती है। जिसमें मूलांक 1 और 9 वाले, मूलांक 5 के लिए काफी अच्छे दोस्त साबित होते हैं लेकिन जीवनसाथी मूलांक 2 वालों को ही बनना चाहिए।
क्योंकि मूलांक 2 वाले कोमल दिल वाले होते हैं ऐसे में दिल और दिमाग का संगम जब होता है तो जिंदगी खुशनुमा हो जाती है। मूलांक 5 वालों को मूलांक 8 वाले से काफी दूर रहना चाहिए क्योंकि दोनों ही दिमाग के धनी होते है ऐसे में इनकी आपस में बनती नहीं है।
जीवन रूपी सफर में हम सफर काफी मायने रखता है। अगर सोच-समझकर जीवन साथी चुना जाये तो जीवन की मुश्किलें भी आसान लगने लगती हैं। इसलिए जब भी शादी का फैसला करें तो दिल-दिमाग खोल कर अपने साथी का चुनाव करें।
क्या है आपका मूलांक:













Click it and Unblock the Notifications