रचनात्‍मक होते हैं चीनी राशि बकरी वाले लोग

Goat
भारतीय ज्‍योतिष की तरह चीनी ज्‍योतिष का भी अपने आप में काफी महत्‍व है। इसमें भी बारह राशियां होती हैं और सभी अलग-अलग जानवरों के नाम से हैं। इस लेख में लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल आपको बता रहे हैं राशियों और उनसे संबंधित लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं व्‍यक्तित्‍व के बारे में।

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमने नीचे जिन वर्षों का उल्‍लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि बकरी होती है-

13 फरवरी 1907 से 2 फरवरी 1908 तक।
1 फरवरी 1991 से 20 फरवरी 1920 तक।
17 फरवरी 1931 से 06 फरवरी 1932 तक।
5 फरवरी 1943 से 23 जनवरी 1944 तक।
24 जनवरी 1955 से 12 फरवरी 1956 तक।
9 फरवरी 1967 से 27 जनवरी 1968 तक।
28 जनवरी 1979 से 15 फरवरी 1980 तक।
15 फरवरी 1991 से 3 फरवरी 1992 तक।
1 फरवरी 2003 से 21 जनवरी 2004 तक।

बकरी राशि का तत्व पृथ्वी है तथा नैत्यकोण पर इसका विशेष प्रभाव रहता है। इस राशि वाले जातक रचनात्मक विचारों के स्वामी होते है। जीवन की सूक्ष्‍म से सूक्ष्‍म घटनाओं पर ये अपना ध्यान केन्द्रित रखतें है। ये अपने कर्मो द्वारा खुशियां हासिल करने का प्रयास करते हैं। ये स्वभाव से शान्त व एकान्तप्रिय होते हैं, जिसके कारण ये किसी के साथ रहने में असहज महसूस करते है।

ये ज्यादा शोर-शराबा, आरामदायक तथा तनाव रहित वातावरण पसन्द करते है। इस राशि वाली स्त्रियां धनपति पुरूषों के साथ विवाह करना चाहती है। अत्यधिक धन-धान्य से भरपूर और शक्तिशाली पुरूषों के सामने इस राशि वाले शीघ्र ही समर्पित हो जाते है। ये मित्रता में सहयोग की भावना रखते है जिसके कारण लोग इनकी सराहना किया करते है। ये खाद्य पदार्थो के प्रति बेहद शौकीन होते है तथा दिन भर कुछ न कुछ खाया ही करते है। ये शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व सुदृढ़ होते है। इनके स्भाव में शरारतीपन झलका करता है, चूंकि दूसरों को परेशान करने में इन्हे आनन्द मिलता है।

ये दूसरे की ओलचना करने में माहिर होते है, परन्तु कोई इनकी आलोचना करें वह इनसे सहन नहीं होती है। इन्हे कलात्मक कार्यो में विशेष रूचि होती है, परन्तु मार्गदर्शन एंव प्रोत्साहन की कमी के कारण ये अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते है। इनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। अनुशासनहीन और गैरजिम्मेदार होना इनका नकारात्मक पक्ष है। इसे सुधारने का प्रयास करें। ये दूसरों की आज्ञा मानने एंव समझौता करने वाले होते है। इन्हे कलाओं एंव प्रकृति से बेहद प्रेम होता जिसके कारण इन्हे यात्रा करना अच्छा लगता है। ये प्रायः बागवानी के शौकीन, संगीतकार, छायाकार, साहित्यकार, नाटककार एंव अभिनय करने वाले होते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+