Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वृष्‍ा राशि वाले रखते हैं दृढ़ इच्‍छाशक्ति

Taureans are generous, practical and artistic
व्‍यक्ति का स्‍वभाव पर उसके आस-पास के माहौल का काफी प्रभाव पड़ता है, लेकिन व्‍यक्ति का स्‍वभाव कैसा होगा, यह उसके जन्‍म के समय ही तय हो जाता है। जन्‍म लेते समय ग्रहों की स्थितियां यह तय कर देती हैं कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव आग्रे चलकर कैसा होगा। यानि आपके स्‍वभाव में आपकी राशि की भूमिका काफी अहम होती है।

अगर आपको किसी व्यक्ति की राशि पता है या जन्म दिनांक पता है तो उसके आधार पर आप आसानी से यह जान सकते हैं कि उस व्यक्ति का स्वभाव कैसा है। वह आपके स्वभाव के अनुकूल है या प्रतिकूल।

आपका जीवन उसके साथ कैसा गुजरेगा। कई बार व्यक्ति का आचरण उसके वास्तविक स्वभाव पर एक आवरण डाल देता है, किन्तु ज्‍योतिष के माध्यम से आपको एक सच्ची तस्तीर देखने को मिल सकती है। अगर आपको कलाकार हृदय का साथी पसंद है तो आप तुला राशि से प्रभावित व्यक्तियों में से अपना साथी चुनिये।

वृष राशि की बात करें तो इस राशि वाले लोग आपके जीवन पर अच्‍छा प्रभाव डाल सकते हैं। वृष राशि के ज्‍यादातर लोग दृढ़ इच्‍छाशक्ति वाले होते हैं। इनका स्‍वभाव मित्रतापूर्ण होता है।

वृष राशि उन लोगों की होती है जिनका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के मध्य होता है या जिनका चन्द्रमा जन्म कुण्डली में 2 नम्बर राशि अर्थात्‌ वृष राशि अर्थात्‌ वृष में होता है।

यह स्थिर व पृथ्वी तत्व की राशि है। इसका स्वामी शुक्र है। ऐसे व्यक्तियों का स्वभाव बहुत मित्रतापूर्ण होता है। इनके मित्र बहुत कम होते हैं लेकिन वह हमेशा आप पर भरोसा कर सकते हैं। आप अपनी पसंद या नापसंद के बारे में अपनी दृढ़ राय रखते हैं।

आप स्थपित मान्यताओं का पालन करने वाले होते हैं। आपकी अभिरूचि कलात्मक होती है। आप अपने साथी से अपनी इच्छा के अनुकूल चलने की आदत रखते हैं जिससे कभी-कभी आपका साथी आपको समझ सकता है। ऐसे व्यक्तियों को संगीत से विशेष लगाव हो सकता है।

वृष राशि से प्रभावित लड़कों में दृढ़ इच्छाशक्ति होती है। यह कभी अपनी राय मानने के लिये दूसरों को बाध्य नहीं करते हैं। आप कभी पहली मुलाकात में दिल देने में विश्‍वास नहीं रखते हैं, लेकिन एक बार किसी से लगाव होने पर आप अपनी साथी पर पूर्ण प्रेम प्रदार्त करते हैं। आपकी रूचि कलात्मक होने के कारण आप अपनी साथी के साथ फिल्म या आर्ट गैलरी आदि जा सकते हैं।

धैर्य आपकी विशेष पहचान है। आप अपनी पत्नी पर पूर्ण विश्‍वास रखते हैं और उसके लिये एक अच्छे आदर्श पति साबित होते हैं। आप अपनी पत्नी या प्रेमिका की प्रांसा करने के स्थान पर उसको मंहगे उपहार लाकर देना ज्यादा पसंद करते हैं।

वृष राशि से प्रभावित लड़कियों का चेहरा गोल होता है, आंखें चमकदार होती हैं। आपकी आवाज और बोलचाल का ढंग बहुत आर्काक होता है आपका अपनी भावनाओं पर बहुत अच्छा नियंत्रण रहता है। आप अपने संबंधों को गुप्त रखना पसंद करती हैं इसलिये ऐसे व्यक्ति आपको कम पसंद आते हैं जो बहुत ज्यादा बोलते हैं। आपको ऐसे व्यक्ति आकर्षक लगते जो कद-काठी में मजबूत हों और जिसका व्यक्तित्व आकर्षक हो।

(लेखक भारतीय ज्योतिष तथा कुंडली से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ हैं)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+