PBKS vs MI: पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों पर बारिश फेरेगी पानी! मैच रद्द होने पर क्या होगा?
PBKS Vs MI Dharamsala Weather Report: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज यानी गुरुवार को धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। पंजाब के लिए यह मैच किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है, क्योंकि लगातार चार हार के बाद टीम का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है। हालांकि, मैच की राह में मुंबई के गेंदबाजों से बड़ी चुनौती धर्मशाला का मौसम नजर आ रहा है।
मैच पर 87% बारिश की आशंका (PBKS Vs MI Dharamsala Weather Report)
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मशाला में आज दिन भर बारिश की 87% संभावना है। पहाड़ों में होने वाली यह बारिश मैच के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रही है। राहत की बात केवल इतनी है कि शाम 6 बजे के बाद बारिश थमने के आसार हैं। लेकिन यदि मैदान समय पर नहीं सूखता है तो टॉस में देरी या ओवरों की कटौती तय है। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां का मौसम तेजी से करवट लेता है, जो खिलाड़ियों और फैंस दोनों की धड़कनें बढ़ा रहा है।

पंजाब के लिए क्यों जरूरी है यह जीत?
पंजाब किंग्स फिलहाल 11 मैचों में 13 अंकों के साथ संघर्ष कर रही है। शुरुआती 7 मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद पिछले 4 मैचों में मिली हार ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को अपने बाकी बचे 3 मैचों में से कम से कम 2 जीतना अनिवार्य है। एक भी हार उनकी उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है।
मैच धुला तो क्या होगा?
अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। ऐसे में पंजाब के 14 अंक हो जाएंगे। तब उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए शेष दो मैचों में से कम से कम एक जीत हर हाल में दर्ज करनी होगी। हालांकि, अंक बंटने से उनका टॉप-4 का समीकरण पूरी तरह अन्य टीमों के नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर हो जाएगा।
मुंबई के पास खोने को कुछ नहीं
मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 11 मैचों में महज 3 जीत के साथ वे तालिका में सबसे नीचे संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम बिना किसी दबाव के अपनी साख बचाने के लिए खेलेगी। मुंबई का लक्ष्य पंजाब का पार्टी स्पॉइलर बनकर उनकी राह रोकना होगा।















Click it and Unblock the Notifications