BBL Chennai Match Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, अब ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मिलकर चेन्नई में बिग बैश लीग का पहला मुकाबला आयोजित करने की घोषणा की गई थी। अब BBL का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है, इसमें चेन्नई में होने वाले पहले मैच की तारीख घोषित कर दी गई है।
बिग बैश लीग की शुरुआत 12 दिसंबर से होगी और पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जिन दो टीमों के बीच यह मैच होगा, उनके लिए यह एक अच्छी खबर कही जा सकती है। पर्थ स्कोर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इसमें मेलबर्न रेनेगेड्स बतौर घरेलू टीम खेलने वाली है। यानी चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब चेपॉक की दूसरी घरेलू टीम मेलबर्न होगी।
फैंस की फुल अटेंडेंस की उम्मीद चेन्नई के क्रिकेट प्रेमी गेम को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय प्लेयर्स नहीं होने के बावजूद चेन्नई में फैंस का जमावड़ा देखने को मिलेगा और स्टेडियम फुल रहेगा। एक जबरदस्त कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है। क्या होगा चेन्नई मैच का समय जहां तक इस मैच के समय की बात है, तो वह भी भारतीय फैंस के लिए सूटेबल है। हालांकि इसमें ऑस्ट्रेलियाई फैंस का भी पूरा ध्यान रखा गया है। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग टाइम जोन में यह शाम का समय होगा। ऐसे में वहां के दर्शक भी अपने घरों में टीवी पर इस मैच का आसानी से लुफ्त उठा पाएंगे। दोनों देशों के क्रिकेटिंग रिश्तों में नया मोड़ पहली बार किसी विदेशी लीग का मुकाबला भारत में होने जा रहा है, इससे दोनों देशों के क्रिकेटिंग रिश्तों में और नजदीकी आएगी। द्विपक्षीय रिश्तों के हिसाब से भी इस मैच को अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के पीएम ने मेलबर्न में इस मैच के आयोजन की आधिकारिक घोषणा की थी, हालांकि पहले से ही अपुष्ट खबरों में चेन्नई को लेकर बातें सामने आ रही थी।