Sunetra Pawar के घर बजेगी शहनाई, सांसद बेटे पार्थ पवार बनेंगे दुल्‍हा, कौन हैं होने वाली दुल्‍हन कायनात धार?

Parth Pawar engagement: महाराष्‍ट्र की उपमुख्‍यमंत्री ओर NCP नेता सुनेत्रा पवार के घर में फिर जश्न का माहौल है। सुनेत्रा परवार जल्‍द ही दूसरी बार सास बनने वाली है। उनके बेटे पार्थ पवार की सगाई होने वाली है। पार्थ की सगाई कायनात धन से होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्थ पवार और कायनात धर की सगाई 29 जुलाई को होना तय हुई है। जिसमें महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत स्‍वर्गीय अजित पवार के करीबी नेता और रिश्‍तेदार शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

28 जनवरी 2026 को बारामती में प्‍लेन क्रैश में अजित पवार की मौत के बाद उनके बड़े बेटे पार्थ पवार एनसीपी की जिम्‍मेदारियां संभालने के साथ महाराष्‍ट्र की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। वर्तमान समय में दिल्ली में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद (MP) के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि स्‍वर्गीय अजित पवार और डिप्‍टी सीएम सुनेत्रा पवार के दो बेटे हैं। अजीत पवार के दो बेटे थे। उनके छोटे बेटे, जय पवार, ने अजीत दादा के जीवित रहते ही विदेश में शादी कर ली थी। जय पवार भी राजनीति में सक्रिय हैं। एक समय पार्थ पवार पर ज़मीन घोटाले के आरोप भी लगे थे।

कौन हैं कायनात धार?

पार्थ पवार की होने वाली दुल्‍हनिया कायनात धार मूल रूप से कश्‍मीर की रहने वाली हैं और वर्तमान समय में दिल्‍ली में रह रही हैं। पार्थ पवार और कायनात के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध है। इसके अलावा पवार परिवार से कायनात धार के परिवार के बीच लंबे समय से करीबी संबंध रहे हैं। पिछले कुछ आयोजनों में सांसद पार्थ पवार के साथ कई अवसरों पर कायनात उनके साथ नजर आई । पिछले दिनों उज्‍जैन महाकाल मंदिर में ये जोड़ा बाबा के दर्शन और पूजा करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हुई थीं।

Advertisement

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में भी आईं थी नजर

कायनात अजित पवार के निधन के समय में भी परिवार के साथ नजर आई थीं। शोक कार्यक्रमों और अन्‍य कार्यक्रमों में भी सुनेत्रा पवार के साथ नजर आईं। हाल ही में पार्थ पवार की बुआ सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में कायनात धार ने डिप्‍टी सीएम सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के साथ एंट्री ली थी। तब भी उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तब भी लोग जानना चाह रहे थे कि इस खूबसूरत लड़की का पवार परिवार से क्‍या संबंध है।

Advertisement
अजित पवार प्लेन क्रैश केस की जांच CBI को क्‍यों नहीं सौंपी, कब आएगी AAIB की रिपोर्ट? CM फडणवीस ने दिया जवाब

More From OneIndia