ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनावी खर्च का खुलासा, यादवेंद्र सिंह से 10 गुना ज्यादा किया खर्च!

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार गुना-शिवपूरी संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत सभी प्रत्याशियों की ओर से किये गए खर्च का ब्योरा सामने आ गया।

हर प्रत्याशी को इस बार 90 लाख रुपये तक खर्च करने की छूट थी। लेकिन खर्च के मामले में सिंधिया समेत कोई भी प्रत्याशी इसके आसपास तक नहीं पहुंच सका है।

Jyotiraditya Scindia s election expenses

ज्योतिरादित्य सिंधिया और यादवेन्द्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में हुए खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दिया है। जिसके मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यादवेंद्र सिंह से 10 गुना ज़्यादा खर्चा किया है।

भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 26 अप्रैल से लेकर अंतिम दिन तक 71 लाख 82 हजार 780 रुपये का खर्च दिखाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रैली, वाहन, हेलीपैड, मंच, टेंट, कूलर, पानी, टैंकर ,फूलमाला समेत अन्य सामग्री पर खर्च दर्शाया है। चुनावी खर्च में VIP मूवमेंट के लिए बनाए गए 2 हेलीपैड का भी खर्च जोड़ा गया है।

बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने जनसभाएं की थीं। संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गुना शिवपुरी अशोकनगर में नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की गई थीं, जिनका ब्यौरा भी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिया गया है।

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की और से ग्वालियर के पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने चुनाव खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। उसमें उन्होंने गुना नगरीय क्षेत्र में बैनर पोस्टर पर 56000 रुपए खर्च किए हैं। इनके पेट्रोल-डीजल पर 90 हजार रुपए खर्च हुए हैं। वाहन किराए के रूप में दो लाख रुपए का खर्चा सिंधिया के चुनाव एजेन्ट ने बताया है।

यादवेंद्र सिंह का चुनावी खर्चा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह ने भी चुनावी खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। यादवेन्द्र सिंह ने चुनाव में सात लाख 90 हजार 813 रुपये खर्च किये हैं। चुनाव में उपयोग किये गए वाहन, कार्यालय, रैली पर खर्च को दर्शाया गया है। यादवेन्द्र सिंह का चुनावी खर्च सिंधिया की एवज में 10 गुना कम है। यादवेन्द्र के पक्ष में किसी बड़े नेता ने चुनावी सभा भी नहीं की थी।

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनीराम चौधरी ने भी चुनाव आयोग के समक्ष अपना खर्चा पेश किया है। उसमें उन्होंने चुनाव में अलग-अलग खर्चे के रूप में 1 लाख 96 हजार रुपए व्यय होना बताए गए हैं। उन्होंने भी वाहन, टेंट आदि का किराया देने का जिक्र किया है।

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस की ओर से राव यादवेन्द्र सिंह और बीएसपी की और से धनीराम मुख्य उम्मीदवार थे। इनके अलावा 12 और चुनाव लड़कर अपना भाग्य आजमा रहे थे। इसी तरह दूसरे उम्मीदवार ने भी अपने-अपने खर्चे का हिसाब-किताब पेश कर दिया है। सबसे अच्छी बात ये है कि एक भी प्रत्याशी ने निर्धारित खर्चे की राशि बराबर पैसा खर्च नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+