न सफेद वेष्टी, न पारंपरिक कुर्ता! ब्लैक सूट में शपथ लेने पहुंचे CM विजय, वायरल हुआ थलापति का स्वैग वाला लुक

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला। इसने सियासी मंच को पूरी तरह फिल्मी रंग दे दिया है। तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK के चीफ विजय (C. Joseph Vijay aka Thalapathy Vijay) जब चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु इनडोर स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Indoor Stadium) में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे, तो हर किसी की नजर उनके लुक और स्टाइल पर टिक गई।

आमतौर पर दक्षिण भारत की राजनीति में नेता सफेद वेष्टी या पारंपरिक कपड़ों में नजर आते हैं, लेकिन विजय ने इस खास दिन सूट-बूट पहनकर एंट्री की। उनका अंदाज बिल्कुल बड़े फिल्म स्टार जैसा था। उनका ये लुक उनके फिल्मी अंदाज से मेल खा रहा है। स्टेडियम में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारों और तालियों से उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी विजय का राजनीति में फिल्मी अवतार तेजी से वायरल हो रहा है।

सूट-बूट में दिखा विजय का 'थलापथी' वाला अंदाज

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय ब्लैक सूट में नजर आए। उनका स्टाइल, चलने का तरीका और समर्थकों का उत्साह किसी फिल्म के बड़े सीन जैसा लग रहा था। कई लोग इसे तमिलनाडु की राजनीति का नया चेहरा बता रहे हैं। विजय ने अपने फिल्मी करियर में हमेशा अलग स्टाइल से पहचान बनाई और अब राजनीति में भी वही अंदाज दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: TVK chief Vijay: 'मदर्स डे पर सच्चा सपूत पदभार ग्रहण कर रहा', कौन है ये सुंदर हसीना जिसने विजय के पढ़े कसीदे?

TVK समर्थकों का कहना था कि विजय सिर्फ नेता नहीं, बल्कि लोगों के बीच एक बड़े आइकन हैं। यही वजह रही कि स्टेडियम के बाहर सुबह से ही हजारों लोग जमा हो गए थे। कई समर्थक उनके पोस्टर और पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे थे।

Thalapathy Vijay

शपथ ग्रहण के लिए चेन्नई में जुटे बड़े नेता

समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी पहुंचे। उनके आने से समारोह की राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई। इसके अलावा कई दूसरे दलों के नेता, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चेहरे और टीवीके के वरिष्ठ पदाधिकारी भी स्टेडियम में मौजूद रहे।

विजय के मुख्यमंत्री बनने को तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। फिल्मों में लंबे समय तक सुपरस्टार रहने के बाद अब उन्होंने राजनीति में भी मजबूत शुरुआत की है। टीवीके की चुनावी सफलता ने राज्य की सियासत में नया समीकरण खड़ा कर दिया है।

पहली चुनावी एंट्री में बड़ी जीत

तमिलगा वेत्री कझगम TVK ने अपने शुरुआती चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजय की लोकप्रियता और युवाओं के बीच उनकी पकड़ ने पार्टी को तेजी से मजबूत किया। चुनाव प्रचार के दौरान भी विजय की सभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली थी। अब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। चेन्नई समेत कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें: Vijay Oath Ceremony: थलपति विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, किस-किस को मिला मंत्री पद?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+