CJP Protest Rakesh Tikait OI Exclusive: NEET परीक्षा 2026 में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी'(CJP) 25 दिनों से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन कर रही है। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 28 जून से इस आंदोलन में शामिल हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) करीब 19 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। लगातार, राजनीति से जुड़े चेहरे वांगचुक का हाल जानने व समर्थन को पहुंच रहे है।
इसी कड़ी में, गुरुवार (16 जुलाई) को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav), आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जंतर-मंतर पहुंचे। Oneindia Hindi से Exclusive बातचीत में टिकैत ने कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या कुछ कहा?
राकेश टिकैत ने सरकार पर असंवेदनशीलता के आरोप लगाए। कहा कि सरकार संवेदनशील है ही नहीं। यह तानाशाहों की सरकार है। राजा तानाशाह है, राजा दयावान नहीं है। आगे टिकैत ने आंदोलन की दीर्घकालीन संभावना पर जोर देते हुए कहा कि यह आंदोलन लंबा चलेगा। जब तक हम शांतिपूर्ण तरीके से चलाते रहेंगे, तब तक यह जारी रहेगा। लेकिन सरकार के इशारे पर कुछ बाहरी तत्व इसमें घुसाकर हिंसा कर सकते हैं। जिस दिन हिंसा हुई, उसी दिन आंदोलन खत्म हो जाएगा। CJP ने 20 जुलाई को संसद भवन की ओर मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस पर टिकैत ने साफ कहा कि अगर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश हुई, तो प्रदर्शनकारियों को हटा दिया जाएगा। टिकैत ने जवाब दिया, 'नहीं, मैं उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में रहूंगा। लेकिन हमारे लोग जरूर रहेंगे।' उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की, 'संसद तक मार्च का मतलब बैरिकेडिंग तक पहुंचना। आगे बढ़ने की कोशिश की तो दिक्कत होगी। मेरी अपील है कि बच्चे हिंसा की तरफ न जाएं। शांतिपूर्ण रहें। जब टिकैत से E20 एथनॉल ब्लेंडिंग नीति और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) पर लग रहे आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया। टिकैत ने कहा कि नितिन गडकरी को बदनाम किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश है। उन्होंने आगे दावा किया कि नरेंद्र मोदी अब प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे। उन्हें राष्ट्रपति बना दिया जाएगा। वहीं, गुरुवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर गौर किया। कोर्ट ने कहा कि जिंदगी कीमती है। साथ ही दिल्ली सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक की सेहत पर रोजाना नजर रखी जाए। अगर उनकी हालत बिगड़ती है तो तुरंत मेडिकल मदद दी जाए। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने यह आदेश एक PIL पर सुनवाई करते हुए दिया। आपको बता दें कि, लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् हैं सोनम वांगचुक। वे पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। क्लाइमेट चेंज और हिमालयी इलाकों की सुरक्षा पर उनकी आवाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही है। NEET मामले में उनका भूख हड़ताल पर जाना बड़े आंदोलन का हिस्सा है।Rakesh Tikait का तीखा हमला: सरकार के इशारे पर होगी हिंसा, आंदोलन हो जाएगा खत्म
20 जुलाई का मार्च: टिकैत का ऐलान और चेतावनी
Oneindia Hindi ने पूछा कि क्या आप 20 जुलाई के मार्च में शामिल होंगे?
E20 एथनॉल पर नितिन गडकरी को लेकर सनसनीखेज आरोप
Delhi High Court का बड़ा आदेश: जिंदगी कीमती है, वांगचुक की सेहत पर नजर रखें
Who Is Sonam Wangchuk: कौन हैं सोनम वांगचुक ?
Sonam Wangchuk Hunger Strike Timeline: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में अब तक कौन-कौन पहुंचा?
More From OneIndia
- 'धर्मेंद्र प्रधान हटाइए,सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाइए', CJP के मंच से केजरीवाल ने मोदी को दी चेतावनी
- कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि? क्या करती हैं? पंजाबी लड़की का कैसे आया थ्री इडियट्स के फुंसुक पर दिल
- दिल्ली के युवाओं के लिए ₹400 करोड़! रेखा गुप्ता सरकार की नई Policy से नौकरी नहीं, बिजनेस करने का मिलेगा मौका
- 'हम सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर काम करेंगे', मोदी सरकार ने बताया भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से कब करेंगे बात?
- Delhi LPG Price: दिल्ली में आज कितना है 19kg वाले कमर्शियल गैस के दाम? सिलेंडर बुकिंग से पहले चेक करें नए रेट
- MCD–NDDB के बीच MoU साइन, यमुना नहीं होगी प्रदूषित, टनों गोबर से रोज बनेगी कंप्रेस्ड बायो गैस और ऑर्गेनिक खाद
- Delhi: 17 साल के लड़के ने पिता की राइफल से बाथरूम में खुद को क्यों मारी गोली? डायरी में लिखे गहरे राज!
- Delhi Power Cut: सावधान! 15 जुलाई को साउथ दिल्ली के इन इलाकों में रहेगा अंधेरा, लिस्ट में चेक करें अपना एरिया