MCD–NDDB के बीच MoU साइन, यमुना नहीं होगी प्रदूषित, टनों गोबर से रोज बनेगी कंप्रेस्ड बायो गैस और ऑर्गेनिक खाद

दिल्‍ली में कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG)प्रोजेक्‍ट के लिए दिल्‍ली नगर निगम (MCD) और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इस MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इससे इस योजना के जरिए हर दिन बेकार हो रहे 1,500 मीट्रिक टन गोबर को कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) और जैविक खाद में परिवर्तित किया जाएगा।

Advertisement

दिल्‍ली सरकार के अनुसार प्रतिदिन लगभग 1,500 मीट्रिक टन गोबर यमुना में प्रवाहित होता है जिससे यमुना तो प्रदूषित होती ही है इसके अलावा ये इतनी बड़ी मात्रा में गोबर नदी में जाकर बेकार हो जाता है। इस योजना से जहां एक ओर जीवनदायिनी दिल्‍ली की यमुना नदी के स्‍वच्‍छता अभियान को मजबूती मिलेगी इसके अलावा राजधानी की गौशालाओं और पशुपालकों की अतिरिक्‍त कमाई का मौका मिलेगा।

Advertisement

इस मौके पर मौजूद दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रतिदिन 1,500 मीट्रिक टन गोबर यमुना में जाता था। हमारी सरकार ने इसे शून्य पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे दिल्‍ली सरकार का यमुना नदी के लिए चलाया जा रहा स्‍वच्‍छता अभियान सफल होगा और दूसरे ओर गोबर स्‍वच्‍छ ऊर्जी और जैविक खाद में परिवर्तित होगा। गौशालाओं और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा पीएम मोदी के प्रतिनिधित्‍व में हमारी सरकार मां यमुना को अविरल और निर्मल बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह जी, माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री प्रवेश वाही समेत संबंधित विभागों के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद रहे।

More From OneIndia