Prashant Kishor Wife Net Worth:कौन हैं पीके की पत्नी जाह्नवी दास? जिनकी दौलत के सामने प्रशांत किशोर रह गए पीछे

Prashant Kishor Wife Net Worth: बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर एक बार फिर से चर्चा बने हुए हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे पीके ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद से ही इनकी संपत्ति आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

Advertisement

चुनावी एफिडेविट में प्रशांत किशोर ने अपनी नेटवर्थ का पूरा ब्यौरा दिया है लेकिन उनसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास के नेटवर्थ की हो रही है।

Advertisement

इसे बाद से ही ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं राजनीतिक रणनीतिकार पीके की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास, क्या करती हैं और कितने करोड़ की मालकिन हैं...

Who Is Prashant Kishor Wife: कौन हैं प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास?

डॉ. जाह्नवी दास राजनीतिक सक्रियता से दूर हैं और पेशे से एक पेशेवर डॉक्टर हैं। डॉ. जाह्नवी दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल में सीनियर एडवाइजर-स्पेशल प्रोजेक्ट्स पर कार्यरत हैं। मेडिकल क्षेत्र में सालों से सक्रिय डॉ. जाह्नवी ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

Advertisement

राजनीति से कोसों दूर रहते हुए वह अपने क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं। यही कारण है कि चुनावी हलफनामे में उनकी नेटवर्थ ने लोगों का ध्यान खींचा। चुनावी हलफनामों में दी गई जानकारी के अनुसार, डॉ. जाह्नवी दास के पास 111 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है, जो प्रशांत किशोर की संपत्ति से काफी अधिक बताई गई है।

Advertisement
Bankipur Bypoll: कौन हैं ग्रेजुएट ऑटो ड्राइवर नवीन तिवारी? बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, PK-BJP की उड़ी नींद!

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं डॉ. जाह्नवी दास?

इलेक्शन कमिशन को दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, प्रशांत किशोर के पास 22.19 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी डॉ. दास के पास लगभग 99.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति बताई गई है, जो प्रशांत किशोर की चल संपत्ति से करीब चार गुना अधिक है।

Advertisement

वहीं अगर अचल संपत्ति की बात करें तो प्रशांत किशोर के पास खुद से बनाई गई 59.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि 14.62 करोड़ रुपये की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है। इन आंकड़ों को जोड़ने पर उनकी कुल संपत्ति भी काफी बड़ी दिखाई देती है, लेकिन कुल संपत्ति के मामले में डॉ. जाह्नवी दास उनसे आगे हैं।

10 करोड़ का दान देने के बाद भी लाखों की आय

हलफनामे के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रशांत किशोर की कुल आय 58.45 लाख रुपये बताई गई है। यह आंकड़ा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी दौरान इन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी जन सुराज पार्टी को 10 करोड़ रुपये का दान दिया था।

Advertisement

वहीं इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी सलाना आय 8.89 करोड़ रुपये से अधिक थी। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर केवल राजनीतिक में सक्रिय नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनकी कंपनी वेधा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड में उनकी 100 % का शेयर भी शामिल है।

कितनी है दोनों की लायबिलिटीज?

चुनावी एफिडेविट में पीके और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति के साथ-साथ लायबिलिटी का भी पूरा ब्यौरा दिया गया है। प्रशांत किशोर पर कुल 5.77 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक और फाइनेंशियल कर्ज है।
वहीं डॉ. जाह्नवी दास पर लगभग 55.38 लाख रुपये की देनदारी बताई गई है।

भले ही प्रशांत किशोर इस बार चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोंक रहे हों लेकिन अभी सबसे बड़ी चर्चा उनकी पत्नी की संपत्ति को लेकर हो रही है।

Bharat Tiwari Encounter: इंसाफ के लिए प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे परिजन, PK बोले- आखिरी सांस तक दूंगा साथ

More From OneIndia

English Summary

Prashant Kishor Wife Net Worth: Who is Prashant Kishor's wife, Dr. Jahnavi Das, whose wealth is making headlines? Find out the extent of her net worth...