अवैध संबंध के शक में परिवार के 3 लोगों ने दे दी जान, 4 साल के बच्चे ने खोले दिल दहलाने वाले राज!

Nalanda: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने अलग-अलग तरीके से अपनी जान देने की कोशिश की। इस घटना में पिता, बेटे और बहू की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

Advertisement

शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के भीतर रिश्तों को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद 4 सदस्यों ने यह बड़ा कदम उठाया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, चार साल के मासूम बेटे ने कुछ ऐसा बताया जो सुनकर आपकी भी रूह कांप जाए।

Advertisement

विशुनपुर गांव में कुछ घंटों के भीतर हुई तीन मौतें

यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय दिलेन्द्र तांती, उनके 40 वर्षीय बेटे रंजीत तांती और 30 वर्षीय बहू गोरी देवी के रूप में हुई है। वहीं, परिवार के एक अन्य सदस्य और मृतका के देवर पुरुषोत्तम तांती का एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे पुरुषोत्तम तांती ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। गांव के लोगों ने समय रहते उन्हें देख लिया और बचाकर इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: शादी का वादा, होटल ले जाकर बनाए संबंध, अब दे रहा जान से मारने की धमकी! इंस्टाग्राम का प्यार बना जंजाल

इसके बाद शाम के समय रंजीत तांती और उनकी पत्नी गोरी देवी ने गेहूं में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा खा ली। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पहले गोरी देवी की मौत हुई और कुछ घंटे बाद रंजीत तांती ने भी दम तोड़ दिया। इसी बीच परिवार के मुखिया दिलेन्द्र तांती ने अपने घर की छत में लगे हूक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

चार साल के बेटे ने बताई दिल दहलाने वाली बात

मृतक दंपती के चार वर्षीय बेटे प्रिंस ने बताया कि उसके माता-पिता माधोपुर बाजार से सल्फास लेकर आए थे। दोनों ने वह दवा खाई और उसे भी खाने के लिए देने की कोशिश की। हालांकि उसने दवा फेंक दी, जिससे उसकी जान बच गई।

हिलसा डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ससुर और बहू के बीच कथित अवैध संबंध की जानकारी परिवार में सामने आने के बाद सभी लोग मानसिक रूप से परेशान थे। इसी वजह से परिवार के सदस्यों ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू की जांच कर रही है और पूरे मामले की सच्चाई पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: रिक्शा चलाने वाले के पोते ने NEET में पाई सफलता, आदित्य बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर!

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From OneIndia