Advertisement

SBI अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार 20 सितंबर तक कर सकते हैं डाउनलोड


नई दिल्ली, सितंबर 07। भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को अपरेंटिस पद के लिए निकाली गई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने बैंक में भर्ती के लिए एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन किया था, वो एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

20 सितंबर को आयोजित होगी परीक्षा

वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक 20 सितंबर तक रहेगा। उसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 की परीक्षा 20 सितंबर को ही आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसके अलावा जिस राज्य के लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है, उसे उस राज्य की क्षेत्रीय भाषा की भी परीक्षा देनी होगी। इसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी। फिर जाकर उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एक साल के लिए हायर किया जाएगा और हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

भर्ती की पूरी डिटेल

एसबीआई की इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में खाली पड़े अपरेंटिस के कुल 6100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें जनरल श्रेणी के लिए 2577, EWS श्रेणी के लिए 604, ओबीसी - 1375, एससी - 977 और एसटी के लिए 567 पोस्ट रिजर्व हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Advertisement
Advertisement

- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

- होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद 'current-openings' लिंक पर क्लिक कीजिए।

- इसके बाद नए पेज पर 'Download Exam Call Letter" under "ENGAGEMENT OF APPRENTICES UNDER THE APPRENTICES ACT, 1961' लिंक पर क्लिक करना है।

Advertisement

- इसके बाद जो पेज खुलेगा वहां अपनी डिटेल दर्ज कर उसे सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

ये भी पढ़ें: RPSC SI Admit Card 2021 Released: आरपीएससी ने एसआई भर्ती के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

More SBI News arrow_forward

English Summary

SBI apprentice recruitment 2021: Admit card release on official website, know how to download
Read more...