UP Board 2026 Compartment Exam: कम नंबर आए या हुए फेल? स्क्रूटनी-कंपार्टमेंट एग्जाम से बच जाएगा साल

UP Board Result 2026 Compartment Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने लाखों छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाम 4 बजे नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई।

इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में 54 लाख से अधिक पंजीकृत छात्रों की किस्मत का फैसला हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, 10वीं कक्षा का परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा है, जहां 90.42 प्रतिशत छात्रों ने सफलता का परचम लहराया। वहीं, 12वीं कक्षा में भी 80.38 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण होने में सफल रहे। बोर्ड ने इस बार भी पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई, जिससे समय पर परिणाम घोषित किए जा सके।

UP Board Result 2026

हाईस्कूल का परिणाम, 90.42% छात्र हुए सफल

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में इस साल कुल 26,01,381 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 23,52,181 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.42% दर्ज किया गया, जो छात्रों की कड़ी मेहनत और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। नतीजों की घोषणा के बाद से ही सफल छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इंटरमीडिएट 12वीं का परिणाम, 80.38% रहा पास प्रतिशत

10वीं के साथ ही इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम भी सार्वजनिक किए गए। इस साल 12वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38% रहा। हालांकि यह हाईस्कूल के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपना भविष्य सुरक्षित किया है। करियर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस परीक्षा के बाद अब छात्र अपनी उच्च शिक्षा की दिशा तय कर सकेंगे।

ऑनलाइन ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र घर बैठे आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

UP Board: कम अंकों से हैं परेशान? अपनाएं स्क्रूटनी का विकल्प

यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है या उसे लगता है कि मूल्यांकन में कोई त्रुटि हुई है, तो वह स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच) के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड जल्द ही इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा।

आवेदन प्रक्रिया: छात्र आमतौर पर अपने स्कूल के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: स्क्रूटनी के लिए छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये का शुल्क देना होगा।

भुगतान का तरीका: यह शुल्क चालान के माध्यम से जमा किया जाएगा।

बोर्ड के नियमों के अनुसार, आवेदन प्राप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा ताकि किसी भी मानवीय त्रुटि को सुधारा जा सके।

ये भी पढ़ें: तंगहाली नहीं तोड़ पाई हौसला, किसान की बेटी ने रचा इतिहास, कशिश वर्मा की संघर्ष की कहानी सुन आप भी करेंगे सलाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+