तंगहाली नहीं तोड़ पाई हौसला, किसान की बेटी ने रचा इतिहास, कशिश वर्मा की संघर्ष की कहानी सुन आप भी करेंगे सलाम

Kashish Verma UP Board 10th Topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा घोषित 2026 के हाई स्कूल परिणामों में इस बार सीतापुर जिले का दबदबा रहा है। यहां की होनहार छात्रा कशिश वर्मा (Kashish Verma) ने राज्य की मेधा सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर न केवल अपने जिले, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। 'बाबूराम सावित्री देवी' स्कूल की इस छात्रा की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इसके पीछे अभावों और पारिवारिक चुनौतियों की एक लंबी दास्तां है।

कशिश की यह जीत साबित करती है कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती, बल्कि वह प्रतिकूल परिस्थितियों में और भी ज्यादा निखर कर सामने आती है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद कशिश की कहानी एक मिसाल बनकर उभर रही है।

Kashish Verma

तंगहाली के बीच लिखी सफलता की इबारत

सीतापुर के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली कशिश ने अपनी जीत का श्रेय कड़ी मेहनत और अपने शिक्षकों को दिया है। टॉप करने के बाद उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने हाई स्कूल की परीक्षा में पहली रैंक हासिल की। यह मेरे स्कूल 'बाबूराम सावित्री देवी' और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है।"

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इन 3 आसान तरीकों से आसानी से देखें मार्कशीट

नहीं आसान थी जीत की राह

कशिश की आंखों में जीत की चमक के साथ-साथ बीते कल के संघर्ष की नमी भी दिखी। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई की राह कभी आसान नहीं थी। कशिश ने कहा, "मैने बहुत ही संघर्षपूर्ण माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रखी। मेरे परिवार की माली हालत (आर्थिक स्थिति) अच्छी नहीं थी। इसके साथ ही, मेरी माताजी की सेहत भी अक्सर खराब रहती थी। घर की जिम्मेदारियां और मां की बीमारी के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी।"

सीतापुर का गौरव बनीं कशिश

कशिश ने बताया कि संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने अपना पूरा ध्यान किताबों और रिवीजन पर केंद्रित रखा। उन्होंने घर की परेशानियों को अपनी कमजोरी बनाने के बजाय अपनी ताकत बनाया। आज उनकी इस सफलता ने न केवल सीतापुर को गौरवान्वित किया है, बल्कि उन सभी छात्रों को एक नया हौसला दिया है जो कठिन परिस्थितियों के कारण पढ़ाई छोड़ने का मन बना लेते हैं।

ये भी पढ़ें: JAC 10th Result 2026 Out: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड और टॉपर लिस्ट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+