WTO में भारत के दृष्टिकोण का अमेरिका ने किया समर्थन
नई दिल्ली। आखिरकार डब्ल्यूटीओ में खाद्य सब्सिडी का मुद्दा हल होने की ओर है। वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने बताया है कि डब्ल्यूटीओ में भारत और अमेरिका के बीच जिस पर मुद्दे पर सहमति नहीं बन पा रही थी अब उसका समाधान हो गया है।

दरअसल, खाद्य सब्सिडी एग्रीमेंट के तहत भारत ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। जिसके बाद पूरा विवाद खड़ा हुआ था। गौरतलब है कि अगर एग्रीमेंट पर साइन कर दिया होता तो भारत को कृषि पर दस फीसदी सब्सिडी ही खर्च करने का अधिकार होता। जिसको लेकर नरेंद्र मोदी ने विरोध करते हुए इस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।
वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा है कि डब्ल्यूटीओ में खाद्य एग्रीमेंट के तहत भारत के रुख पर अमेरिका ने अपनी सहमति दे दी है। इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के मंच पर विभिन्न अन्य देशों ने भी भारत के दृष्टिकोण का समर्थन किया है।
सीथारमण ने कहा कि भारत ने कभी किसानों के हितों में बाधा नहीं डाली। हम किसानों के हितों का संरक्षण चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications