Muskmelon : गर्मी में हर दिन खाएं खरबूज, जानिए सेहत से जुड़े पांच कारण
मीठे स्वाद वाला फल खरबूजा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में पानी की कमी पूरी करने के लिए नियमित खरबूज खाने की सलाह दी जाती है। जानिए खरबूज से बोने वाले हेल्थ बेनिफिट
नई दिल्ली, 29 मई : गर्मियों के मौसम में पानी की कमी पूरी करने के लिए खीरा, तरबूज और खरबूज जैसे फलों को खाने का सलाह दी जाती है। खरबूज गर्मियों में नियमित रूप से खाने के कई फायदे हैं। मीठे स्वाद वाला फल खरबूज पानी की कमी पूरी करने के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गर्मियों में इंसान के शरीर में पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। इस आलेख में मस्कमेलन यानी खरबूज खाने से स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानिए। सभी फोटो श्रोत- (एएनआई वीडियो ग्रैब और पेक्सल्स (pexels)

रक्तचाप के लिए फायदेमंद
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक खरबूजे में पोटेशियम होता है। खरबूज रक्तचाप यानी ब्लडप्रेशर कंट्रोल के लिए अच्छा है। खरबूजे में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। खरबूजे में प्रचूर पानी की रक्तचाप को नियंत्रित रखने में आपकी मदद कर सकती है।

पाचन में सहायता
खरबूजे में मौजूद पानी और फाइबर आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। खरबूज कब्ज की रोकथाम में भी मदद कर सकता है। खरबूज को खाने से आपके पेट को ठंडा करने के साथ-साथ मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

पानी से भरपूर फल खरबूजा
खरबूजे में लगभग 90% पानी होता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। देसी खरबूजे के अलावा मार्केट में सरदा खरबूजे की डिमांड भी अच्छी होती है। सरदा खरबूजे की शेल्फ लाइफ 25-30 दिनों की होती है। सलाद खाने के शौकीन लोग सरदा खरबूजे को काफी पसंद करते हैं।

शरीर हाइड्रेट होगा, त्वचा की सेहत सुधार
खरबूज त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सिडेंट त्वचा की सफाई में मदद करते हैं। इसमें कोलेजन (collagen) भी होता है। कोलेजन त्वचा के लिए अच्छा होता है। अगर आप खरबूज को अपने आहार में शामिल करते हैं तो यह आपकी त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। खरबूजे का फेस पैक बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

खरबूजे में भरपूर पोषक तत्व
आहार में खरबूज शामिल करने पर पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। खरबूज में फाइबर, विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स देने वाला खरबूज कैलोरी मुक्त गर्मियों का फल (Muskmelon calorie free fruit) है।
-
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ












Click it and Unblock the Notifications