Mango Farming Tips: पेड़ में नहीं टिक पा रहे आम के फल, बदलना होगा छिड़काव का तरीका
Bihar Mango Farming: पेड़ पर मंजर काफी थे, लेकिन टिकोला में तब्दील होते ही पेड़ से धीरे-धीरे गिरते जा रहे हैं। किसानों ने दो-तीन बार छिड़काव कराया लेकिन फल का गिरना नहीं रुक रहा है।

Farming In Bihar: आम के पेड़ पर लगे मंजर को देखकर किसानों को लग रहा था कि फल का उत्पादन अच्छा होगा, लेकिन अब किसानों के चेहरे पर मायूसी छा रही है। उनका कहना है कि छिड़काव करवाने पर भी पेड़ में फल नहीं टिक रहे हैं।
Recommended Video

किसानों ने कहा कि बीजू आम में पेड़ से फल कम गिरता था, दूधिया मालदह,मालदह, जर्दालू और चौसा आम के फल पेड़ से ज्यादा गिर रहे हैं। मंजर अच्छा होता है, टिकोला से आम बनने तक में काफी फल गिर जाता है। कृषि बैज्ञानिक ने बताया कि बारिश होने की वजह से किसानों को यह परेशानी हुई है।
किसानों ने अगर छिड़काव करने का तरीका नहीं बदला तो उन्हें नफा की बजाय नुकसान ही होगा। ज़्यादातर किसान गलत तरीके से पेड़ पर छिड़काव करते हैं। ज्यादातर किसान ऊपर छिड़काव से करते हुए नीचे की तरफ आते हैं, ऐसा करने से कीड़े पेड़े के धोंधर में छिप जाते हैं। वहां से फिर वह एक्टिव होकर नुकसान पहुंचाते हैं।किसानों को चाहिए कि वह छिड़काव की शुरुआत नीचे से करते हुए ऊपर की तरफ़ जाएं।
नए पौधे में गुच्छा रोग होने से काफी नुकसान पहुंचता है। इसे नए पौधे का कैंसर भी कहते हैं। इसके बचाव के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि पेड़ के जिस पार्ट में रोग दिखे उसे काट कर हटा दें। मिट्टी में दफन कर दें या फिर उसे जला दें। कटे हुए पार्ट पर ब्लीटॉक्स 50 पेस्ट बनाकर लगा दें। फल को चिकना और चमकीला बनाने के लिए समय-समय पर साफ नामक दवा का छिड़काव करें। वन इंडिया हिंदी से किसानों ने कहा कि, मंजर देख कर अच्छे फसल की उम्मीद थी लेकिन अब फल देख कर मायूसी हो रही है। अभी ही देखभाल करने की ज़रूरत है, बाद में लागत भी निकालना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सुझाए गए उपायों पर अमल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Strawberry Farming: बिहार में भी हो रही बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी की खेती,हर महीने लाखों रुपये कमा रहे किसान












Click it and Unblock the Notifications