राहुल गांधी ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, रिजल्ट में किया 'फेल'

कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान की फसलों को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी सवाल खड़े किए हैं

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए राजनीति तेज हो गई है और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में कृषि क्षेत्र में काम करने के लिये प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को 'एफ' यानि फेल ग्रेड दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस शासित राज्य होने के कारण कर्नाटक के किसानों के 8,500 करोड़ की कर्जमाफी या न्यूनतम समर्थन मूल्य में कोई योगदान नहीं दिया है।

'प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना से किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ'

'प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना से किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ'

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना से किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ है बल्कि प्राइवेट कंपनियों को ही फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के किसानों को ज्यादा मिलना चाहिए। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कर्नाटक के किसानों की कांग्रेस सरकार ने अनदेखी की है।

फसलों को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी सवाल खड़े किए हैं

फसलों को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी सवाल खड़े किए हैं

कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान की फसलों को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक के किसानों के लिए खेती की लागत का 50 फीसदी हिस्सा नहीं दिया है। बता दें कि आज राहुल का कर्नाटक का इस साल का आठवां दौरा होगा। दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान राहुल गांधी गुरुवार को बीदर जिले के औरद, भाल्की और हुमनाबाद इलाके में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। राहुल गांधी सात मई से 10 मई तक फिर से राज्य का दौरा करेंगे।

गिरिराज सिंह ने ये कहा

गिरिराज सिंह ने ये कहा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें न किसान के बारे पता है न फसल का पता है और न बीमा का पता है। राहुल गांधी नेचुरल लीडर नहीं हैं उनको कुछ पता ही नहीं होता। देश की समस्या क्या है, किसानों के इंश्योरेंस हो या ना हो उसका फायदा या नुकसान क्या उनको पता ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+