Microsoft ने भारत पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा दांव, PM मोदी से मिलकर सत्य नडेला ने कर दिया ऐलान
Satya Nadella PM Modi Meeting: माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला ने मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया का सबसे बड़ा निवेश करने की घोषणा की है।
सत्य नडेला ने बताया कि कंपनी भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के विकास के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचे और स्किल डेवलपमेंट पर 1.5 लाख करोड़ रुपये (17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक का निवेश करेगी।

सत्य नडेला ने क्या कहा?
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री @narendramodi जी, भारत के AI अवसर पर आपकी प्रेरणादायक बातचीत के लिए धन्यवाद।' उन्होंने आगे लिखा, 'देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है ताकि भारत के AI-फर्स्ट भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, कौशल और संप्रभु क्षमताएं बनाने में मदद मिल सके।'
हैदराबाद में सत्य नडेला का हुआ है जन्म
सत्य नारायण नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 को हैदराबाद में एक तेलुगू हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता, बुक्कापुरम नडेला युगांधर, एक आईएएस अधिकारी थे, जबकि उनकी माँ, प्रभावती, संस्कृत की लेक्चरर थीं। उनकी स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट से हुई। इसके बाद, उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बेंगलुरु स्थित मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का रुख किया, जहाँ से उन्होंने 1988 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।
ये भी पढ़ें: दीपिका-कोहली TIME की टॉप 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल, जानिए पूरी लिस्ट
अमेरिका से ली है मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री
इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद, सत्य नडेला आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने 1990 में विस्कॉन्सिन-मिल्वौकी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपना पेशेवर करियर शुरू किया, लेकिन अपनी शिक्षा जारी रखते हुए 1997 में शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री भी पूरी की। नडेला ने अपना करियर 1992 में तकनीकी स्टाफ के रूप में सन माइक्रोसिस्टम्स से शुरू किया था।
ये भी पढे़ं: ट्रंप ने H-1B Visa वाले फरमान के बाद Microsoft और JP Morgan ने लिए कड़े फैसले, कहा- कल वापस लौटें
बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर के बाद बने तीसरे CEO
सन माइक्रोसिस्टम्स में संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, सत्य नडेला जल्द ही इंजीनियर के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हो गए। यहां उन्होंने शुरू में विंडोज एनटी के विकास से संबंधित परियोजनाओं पर काम किया। अपनी प्रतिभा और विशेषज्ञता के कारण, उन्हें जल्द ही माइक्रोसॉफ्ट में क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को लीड करने की जिम्मेदारी दी गई। उनकी इस सफलता को देखते हुए, फरवरी 2014 में उन्हें माइक्रोसॉफ्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया। वह बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर के बाद कंपनी के तीसरे सीईओ बने।
-
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications