Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: कार्य में लापरवाही पर MPUDC की बड़ी कार्रवाई, 7 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, गुणवत्ता से समझौता नहीं

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (MPUDC) ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ बड़ा और कड़ा कदम उठाया है।

राज्यभर में संचालित नगरीय विकास परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंपनी ने सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई उन एजेंसियों पर की गई है, जिनके कार्यों में गंभीर अनियमितताएं, अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन, अत्यधिक देरी और असंतोषजनक प्रगति पाई गई।

mpudc action seven contractors blacklisted negligence work

एमपीयूडीसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदारों में तापी प्रीस्ट्रेस्ड प्रोडक्ट्स लिमिटेड, जैन इंजीनियरिंग वर्क्स, इंदौर सेंट्रल इंडिया इंजीनियरिंग, मल्टी अर्बन इन्फ्रा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (नागपुर), ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ब्रजमोहन शर्मा तथा लखनलाल गुप्ता (टीकमगढ़) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ विभिन्न परियोजनाओं में बार-बार चेतावनी के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर यह सख्त निर्णय लिया गया।

एमपीयूडीसी के प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कंपनी द्वारा संचालित योजनाएं सीधे आम जनता से जुड़ी हुई हैं। इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता में कमी या समय-सीमा का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, "गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। कार्य में अनुशासनहीनता या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"

कंपनी ने यह भी दोहराया कि सभी ठेकेदारों को निर्धारित तकनीकी मानकों, अनुबंधीय शर्तों और कार्य प्रगति के मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यदि भविष्य में किसी भी परियोजना में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

एमपीयूडीसी की इस कार्रवाई को नगरीय विकास कार्यों में जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है। इससे न केवल ठेकेदारों में अनुशासन स्थापित होगा, बल्कि आम जनता को भी यह भरोसा मिलेगा कि विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+