World Heart Day Quotes 2021: वर्ल्ड हार्ट डे पर इन संदेशों से फैलाएं जागरूकता, जानें विश्व हृदय दिवस का इतिहास
World Heart Day Quotes 2021: वर्ल्ड हार्ट डे पर इन संदेशों से फैलाएं जागरूकता, जानें विश्व हृदय दिवस का इतिहास
नई दिल्ली, 28 सितंबर: हर साल 29 सितंबर को दुनियाभर में विश्व हृदय दिवस यानी वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। ये दिन हृदय रोग और हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। दुनियाभर में हर साल 18.6 मिलियन लोगों की मौत हार्ट की बीमारियों की वजह से हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक वर्ल्ड हार्ट डे के दिन हृदय रोग (सीवीडी) को रोकने और नियंत्रित करने के तरीकों, सावधानियों के बारे में चर्चा की जानी चाहिए। दुनियाभर के युवा भी अब हार्ट की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

विश्व हृदय दिवस हम सबके लिए अहम इसलिए है क्योंकि हमारा हृदय यानी दिल शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हार्ट ही हमारी कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है और अपशिष्ट उत्पादों को भी हटाता है। हार्ट की किसी भी परेशानी को हमें गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यह हमारी लंबी उम्र और जीवित रहने से जुड़ा है। हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि हम हेल्थी खाना खाए, हर रोज कसरत करें और धूम्रपान और शराब, जंक फूड से दूर रहें।
वर्ल्ड हार्ट डे पर इन संदेशों के जरिए फैलाएं जागरूकता (World Heart Day 2021 Wishes Messages)
- दिल के पास दिमाग तो होता नहीं, इसलिए आप अपने और अपनों के दिल का ख्याल रखें।
- अपने दिल को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है सही खाना, सही सोना और तनाव न लेना। विश्व हृदय दिवस पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।
विश्व हृदय दिवस की शुभकामनाएं।
-आपका जीवन तब तक धड़कता रहेगा जब तक आपका स्वस्थ हृदय धड़कता रहेगा। हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे 2021
-अगर आपका दिल स्वस्थ है, तो आप सुखी और लंबे जीवन का आनंद ले सकते हैं। हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे 2021
-हैप्पी हार्ट ही हेल्थी हार्ट है। खुश रहो और लंबे समय तक जियो !!!
-जीवन तब बहुत अधिक सुंदर और अधिक मजेदार होता है जब आपके पास एक दिल होता है जो सही धड़कता है। हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे 2021
- अपने दिल को हल्के में न लें क्योंकि यही जीवन का आधार है।
हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे 2021
विश्व हृदय दिवस का इतिहास
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के बीच सहयोग के बाद पहली बार 1999 में वर्ल्ड हार्ट डे मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बे डे लूना ने विश्व हृदय दिवस मनाने की पहल की थी। 2011 तक विश्व हृदय दिवस हर साल सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। लेकिन 2011 के बाद से यह दिन 29 सितंबर को मनाया जाने लगा। जब विश्व के नेताओं ने 2012 में 2025 तक गैर-संचारी बीमारियों से वैश्विक मृत्यु दर को 25% तक कम करने का संकल्प लिया तो यह दिन 29 सितंबर को हर साल मनाने का फैसला किया गया था।
वर्ल्ड हार्ट डे 2021 का क्या है थीम
वर्ल्ड हार्ट डे 2021 का थीम है- ''जागरूकता लाने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य की शक्ति का उपयोग करना और विश्व स्तर पर सीवीडी के रोकथाम और प्रबंधन की जानकारी देना।'' बता दें कि हृदय रोग (सीवीडी) दुनिया भर में मौत का प्रमुख कारण है।












Click it and Unblock the Notifications