Viral Video: कोर्ट मैरिज कर दुल्हनिया लेकर घर पहुंचा दूल्हा, पापा ने मार-मारकर निकाला कचूमर
Viral Video: माता-पिता अपने बच्चों की शादी को लेकर खूब सपने देखते हैं। कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि पसंद की शादी की वजह से माता-पिता काफी नाराज हो जाते हैं। भारत में आज भी कई पैरेंट्स बच्चों की अपनी मर्जी से शादी और कोर्ट मैरिज से बहुत नाराज होते हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपने बेटे की जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। दरअसल लड़का बालिग है और कोर्ट मैरिज कर दूल्हे के कपड़ों में दुल्हन लेकर घर पहुंचता है। हालांकि, पिता बेटे को इस रूप में देखकर आग बबूला हो जाते हैं और उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं।

नाराज पिता ने बेटे-बहू को दिखाया बाहर का रास्ता
इस दौरान दूल्हा-दुल्हन की शादी करानेवाला वकील भी साथ में रहता है। वकील पिता से कहता है कि देखिए! लड़का 21 साल का है और इसने कानूनी तौर पर कोर्ट मैरिज कर ली है। लड़का अपने पिता से कहता भी है कि पापा आप घर से मत निकालिए, लेकिन पिता पर कोई असर नहीं होता है। वह बेटे को पीटते हैं और घर से निकालकर दरवाजा बंद कर देते हैं। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में वीडियो का आधा हिस्सा ही शेयर किया गया है। हकीकत में यह कंटेंट क्रिएटर ने हंसी-मजाक के उद्देश्य से वीडियो बनाया है।
Viral Video पर रिएक्शन की भरमार
इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिता इस शादी से नाखुश हैं। वकील उन्हें कोर्ट के कागज दिखाता है जिसे वह फाड़ देते हैं। बेटा अपने पिता के पैर भी पकड़ता है, लेकिन वो यही कहते हैं कि यहां नहीं रखेंगे, इस घर से निकलो।
यह भी पढ़ें: Suresh Raina: कौन है ये खूबसूरत एंकर जिनके सवालों में फंसे सुरेश रैना, दिया गलत जवाब? Video हुआ वायरल
पिता जब अपने बेटे को घर से निकालकर गली में पीट रहे होते हैं तो आसपास के लोग भी नजारा देख रहे होते हैं। पिता बार-बार कहते दिख रहे हैं कि हमको कभी कहा नहीं था कि शादी करने वाला है। इस पर बेटा कहता है कि मैंने मम्मी को बताया था। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि पिता को ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा कि पिता का रिएक्शन बिल्कुल ठीक है। ऐसे बेटे को घर में जगह नहीं मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 'सैयारा' की अनीत पड्डा का LinkedIn Account हुआ वायरल, बायो में लिखी है ऐसी बात, देखें प्रोफाइल












Click it and Unblock the Notifications