'सैयारा' की अनीत पड्डा का LinkedIn Account हुआ वायरल, बायो में लिखी है ऐसी बात, देखें प्रोफाइल
Saiyaara Aneet Padda: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' की शुरुआत बहुत ही अच्छी हुई है। ये फिल्म फिलहाल इंटरनेट पर पूरी तरह से जुनून बन चुकी है। लोग फिल्म की काहीन से लेकर इसके लीड एक्टरों के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की हो रही तारीफ
फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है। सिनेमाघरों में 'सैयारा' की सफलता के बाद, फैंस न केवल फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि वह उस काम में भी व्यस्त हैं जो इंटरनेट सबसे बेहतरीन तरीके से करता है और वो है फिल्म के किरदारों के बारे में खंगालना।

अनीत पड्डा लोगों के लिए एक नया चेहरा
वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा, जिन्होंने इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, चुपचाप सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। हालांकि उनके को-एक्टर अहान पांडे पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री के रडार पर थे। लोग उन्हें पहले से जानते थे लेकिन अनीत पड्डा ज्यादा लोगों के लिए एक नया चेहरा थीं।
अनीत पड्डा का पुराना लिंक्डइन प्रोफाइल हुआ वायरल
-लोग अनीत पड्डा के बारे में जानना चाहते हैं। उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं। अनीत पड्डा की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं। अनीत के इंस्टाग्राम से लेकर एक्स हैंडल और फेसबुक पेज को फॉलो किया जा रहा है। इसी कड़ी में अनीत पड्डा का पुराना लिंक्डइन प्रोफाइल भी वायरल हो गया है।
-जानकारी के अनुसार अनीत पड्डा का ये लिंक्डइन प्रोफाइल उस समय बनाया गया था जब एक्ट्रेस दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। हाल ही में उनका ये लिंक्डइन प्रोफाइल ऑनलाइन वायरल हो गया है और फैंस इसके बारे में बात करना बंद नहीं कर पा रहे हैं।
अनीत पड्डा के लिंक्डइन प्रोफाइल में लिखी है ऐसी बात
-इस लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, अनीत पड्डा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है और विस्तारा एयरलाइंस में इंटर्नशिप भी की है। इस प्रोफाइल में ये भी बताया गया है कि वह एक सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्ट्रेस हैं।
-लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात उनके अबाउट सेक्शन का लहजा है। अनीत पड्डा के बायो सेक्शन में लिखा है कि वह राजनीति विज्ञान को कितना महत्व देती हैं और अभिनय ने मानव संसाधन और सामाजिक परिवर्तन में उनकी रुचि को कैसे आकार दिया है।
-अनीत पड्डा के लिंक्डइन प्रोफाइल के पेज का एक स्क्रीनशॉट रेडिट पर शेयर किया गया है जिसका कैप्शन में लिखा है- ब्यूटी विद ब्रेन। जैसे-जैसे यूजर्स ने उनकी साधारण शुरुआत की तारीफ की, ये थ्रेड तेजी से पॉपुलर होता चला गया।
-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अनीत पड्डा का डेब्यू किसी आम बॉलीवुड डेब्यू जैसा नहीं लगता, इतनी सामान्य पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति को देखकर अच्छा लगता है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- अनीत पड्डा में कुछ तो सच्चाई है। जैसे आप क्लास में उनके बगल में बैठते हों।
कॉलेज स्टूडेंट से 300 करोड़ की फिल्म की हीरोइन बनने तक का सफर
-अनीत पड्डा का आकर्षण सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है। गत 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' अब अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और अभी भी अच्छी कमाई कर रही है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ने गत 2 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिससे ये 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications