Tanvi Joshi Viral Video: जिसकी शायरी पर फिदा हुए 3 करोड़ लोग, वो लड़की इंसान नहीं बल्कि कुछ और ही निकली
Tanvi Joshi Shayari Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उर्दू शायरी पढ़ती एक लड़की के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। करोड़ों लोगों ने जिस वीडियो के 3 करोड़ लोग दीवाने हुए वह पूरी तरह AI जनरेटेड निकला।
इस खुलासे ने न सिर्फ दर्शकों को हैरान किया, बल्कि AI से जुड़े भरोसे, पहचान, आवाज की चोरी और कॉपीराइट जैसे गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

बहस शुरू हुइ कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी सेक्टर तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में भी यह लोगों को चौंकाने लगी है।
Who is Tanvi Joshi: क्या है पूरा मामला, कौन है 'तन्वी जोशी'?
इंस्टाग्राम पर 'तन्वी जोशी' नाम की एक प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर किया गया था। वीडियो में पीले रंग का कुर्ता पहने एक महिला मंच पर खड़ी होकर उर्दू शायरी सुनाती नजर आती है। शायरी के बोल थे-
"खानदानी रईस रखते हैं मिजाज नरम अपना...
तुम्हारा लहजा बता रहा है कि तुम्हारी दौलत नई-नई है।"
यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। महज एक दिन के भीतर इसे 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। कमेंट सेक्शन में लोग शायरी की तारीफ करने लगे। किसी ने इसकी गहराई की सराहना की तो किसी ने उच्चारण और अंदाज को लाजवाब बताया। कई यूजर्स इसे मुशायरे के मंच की बेहतरीन प्रस्तुति मान बैठे।
Viral Video में मौजूद ही नहीं है 'तन्वी जोशी'
जब वीडियो तेजी से वायरल हुई तब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को प्रोफाइल पर शक हुआ। बारीकी से देखने पर सामने आया कि 'तन्वी जोशी' कोई असली शख्स नहीं बल्कि एक AI मॉडल है। इस इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद सभी वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए हैं।
वीडियो में महिला का चेहरा बेहद परफेक्ट नजर आता है लेकिन ध्यान देने पर कुछ अजीब बातें भी दिखती हैं। जैसे माइक पकड़े हाथ में कोई मूवमेंट नहीं है और चेहरे के हाव-भाव जरूरत से ज्यादा सटीक लगते हैं। इसके अलावा अलग-अलग वीडियो में आवाज भी बदलती रहती है जो AI जनरेशन की ओर इशारा करती है। इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
वायरल वीडियो में इस्तेमाल की गई आवाज मुंबई के ठाणे नगर निगम की कॉर्पोरेटर मर्जिया शानू पठान की बताई जा रही है। मर्जिया के खुद के वीडियो पर जहां करीब 9 मिलियन व्यूज हैं वहीं AI जनरेटेड इस वीडियो ने 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए।
AI वीडियो देखने के बाद मर्जिया शानू पठान ने खुद कमेंट कर लिखा- ये तो मेरी आवाज है। इसके बाद कई अन्य यूजर्स ने भी गौर किया कि आवाज मर्जिया की ही लगती है। इससे यह सवाल और गहरा हो गया कि क्या AI किसी की आवाज बिना अनुमति के इस्तेमाल कर सकता है? और अगर हां तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा?
AI की भरोसे और पहचान पर उठे सवाल
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं। क्या भविष्य में सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज पर भरोसा करना सही होगा? अगर कोई AI किसी इंसान की तरह दिखकर कंटेंट बना सकता है तो असली पहचान कैसे तय होगी?
क्या इस तरह के AI कंटेंट को बिना जानकारी दिए शेयर करना सही है? अगर कंटेंट AI से बना है तो उसे साफ तौर पर बताना चाहिए ताकि दर्शकों को गुमराह न किया जाए। तन्वी जोशी का वायरल वीडियो इस बात का संकेत है कि AI अब सिर्फ सहायक तकनीक नहीं रहा बल्कि कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में एक बड़ा खिलाड़ी बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications