Subhashree Ganguly कितने बच्चों की अम्मा? Messi से मुलाकात पर मिली मौत की धमकी! शाहरुख को भी लपेटा
Subhashree Ganguly Kids : बंगाली सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का शिकार हैं। वजह - कोलकाता में लियोनेल मेस्सी के 'GOAT इंडिया टूर 2025' के दौरान उनके साथ खिंचवाई तस्वीरें। सॉल्ट लेक स्टेडियम में 60 हजार फैंस की भीड़ और कुप्रबंधन से हंगामा हुआ, मेस्सी को जल्दी निकलना पड़ा।
इसी बीच सुभाश्री की फोटोज वायरल हुईं, जिसे लोग 'असंवेदनशील' बता रहे हैं। ट्रोलिंग इतनी बढ़ी कि उनके बच्चों को मौत की धमकी मिली। सुभाश्री ने इंस्टाग्राम वीडियो से जवाब दिया और शाहरुख खान का नाम लेकर सवाल उठाए।

Subhashree Ganguly Video Viral: सुभाश्री का जवाब: 'मेरा क्या कसूर?'
सुभाश्री ने वीडियो में स्पष्ट किया - उन्हें Lionel Meesi से मिलने का आधिकारिक इनविटेशन मिला था। सुबह 8:30 बजे होटल पहुंचीं, 10:15 तक फोटोज लीं। मेस्सी की PR टीम ने स्टेडियम चलने को कहा। वे तंबू में बैठी थीं, मैदान पर नहीं।' कुप्रबंधन आयोजकों की गलती थी। उन्होंने पूछा- मैंने क्या गलत किया? होटल में फोटो खिंचवाना गलत है?'

ट्रोलिंग पर दर्द बयां करते हुए बोलीं, 'महिला हूं इसलिए निशाना? बंगाली एक्ट्रेस हूं इसलिए? करीना कपूर (Kareena Kapoor), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)ने भी फोटोज लीं। मुझे किसी की 'पूर्व प्रेमिका' कहकर मजाक उड़ाया जा रहा। महिलाएं ही महिलाओं पर हमला कर रही हैं।' सबसे दर्दनाक - बच्चों को गालियां और मौत की धमकी। ' एक मां के तौर पर इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी।'

Who Is Subhashree Ganguly: सुभाश्री कौन हैं? दो बच्चों की मां
सुभाश्री गांगुली टॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। मॉडलिंग से करियर शुरू, रोमांटिक और फैमिली फिल्मों में हिट। पति राज चक्रवर्ती (Raj Chakraborty)मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर। जोड़ी की लव स्टोरी फिल्म सेट से शुरू हुई, सालों डेटिंग के बाद शादी। सुभाश्री के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं। सोशल मीडिया पर परिवार के प्यारे पल शेयर करती रहती हैं।

iDiva के मुताबिक, सुभाश्री की अनुमानित कुल संपत्ति ₹42 करोड़ है। बताया जाता है कि वो प्रति फिल्म ₹30-40 लाख फीस चार्ज करती हैं। नेटवर्थ करोड़ों में, फिल्में, एंडोर्समेंट से कमाई। काम और परिवार का बैलेंस बनाकर चल रही हैं। यह विवाद सेलिब्रिटी लाइफ की कड़वी सच्चाई दिखाता है। सुभाश्री ने बहादुरी से जवाब दिया। फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। उम्मीद है ट्रोलिंग रुकेगी।

ये भी पढ़ें- Subhashree Ganguly: कौन हैं सुभाश्री गांगुली? Messi के साथ तस्वीर देख क्यों गुस्सा हुए लोग? ममता से है कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications