Lionel Messi को अनंत अंबानी ने गिफ्ट की 10.91 करोड़ की घड़ी! मेसी का इंडिया को आखिरी सलाम? इमोशनल पोस्ट वायरल
Anant Ambani Gifts Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भारत में अपने यादगार दौरे को खत्म किया। दौरे के समापन के बाद बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेसी ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया। मेसी ने भारतीय फैंस को संबोधित करते हुए "नमस्ते इंडिया!" लिखकर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे मेजबान शहरों का आभार व्यक्त किया।
मेसी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट (Anant Ambani Gifts Lionel Messi)
मेसी के दौरे ने भारतीय फुटबॉल फैंस के बीच एक नया उत्साह जगाया। हर जगह भारी भीड़, पैक स्टेडियम और फैंस के बीच मेसी को लेकर बातचीत देखने को मिली। आठ बार के बैलन डी ओर विजेता ने अपने संदेश में यह आशा भी व्यक्त की कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्जवल है। उनके ये शब्द भारत की बढ़ती फुटबॉल संस्कृति और भावुक फैन बेस के प्रति एक बड़ा समर्थन माने गए।

अनंत अंबानी ने गिफ्ट की करोड़ों की घड़ी
मेसी का यह दौरा सुर्खियों में रहा। अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और संरक्षण केंद्र 'वनतारा' के दौरे के दौरान मेसी को अनंत अंबानी से 10.91 करोड़ की एक घड़ी भेंट किए जाने की खबर है। मेसी वनतारा में बिना घड़ी पहने पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन्हें एक रिचर्ड मिल RM 003-V2 GMT टूरबिलॉन 'एशिया एडिशन' पहने देखा गया। यह लिमिटेड-एडिशन घड़ी दुनिया भर में केवल 12 पीस में से एक है, जिसकी कीमत लगभग 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10.91 करोड़) है।
इसके बाद मेसी ने वनतारा के विशाल संरक्षण इकोसिस्टम का दौरा किया और बचाव किए गए शेरों, तेंदुओं, और हाथियों के साथ बातचीत की। सबसे भावुक पल हाथी देखभाल केंद्र में आया, जहां मेसी ने माणिकलाल नामक हाथी के बच्चे के साथ एक चंचल फुटबॉल गतिविधि में भाग लिया। इस सफर की यादगार के तौर पर अनंत और राधिका अंबानी ने मेसी के सम्मान में एक शेर शावक का नाम 'लियोनेल' रखा।












Click it and Unblock the Notifications