भारतीय संस्कृति के रंग में ढली रूस की यूलिया, कहा- 'कभी जो अजीब लगता था अब उससे खुशी मिलती है'

Russian woman in India: बेंगलुरु की गलियों में आजकल एक विदेशी नाम सोशल मीडिया पर खूब गूंज रहा है - यूलिया (Yulia)। रूस से भारत आईं यूलिया न सिर्फ भारतीय जीवनशैली को अपनाकर रह रही हैं, बल्कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने लाखों भारतीयों को मुस्कुरा दिया।

इस वायरल वीडियो में यूलिया ने भारत की 8 ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जो पहले उन्हें अजीब, अनजानी और उलझी हुई लगीं, लेकिन आज वही बातें उनके रोजमर्रा की जिंदगी और अपनापन का हिस्सा बन चुकी हैं।

russian-woman-yulia

विदेशी नजर से देखी गई भारतीय संस्कृति की यह झलक, न सिर्फ मजेदार है, बल्कि एक गहरे सांस्कृतिक मेल-जोल की कहानी भी बयां करती है।

अजनबी आदतें बन गईं जिंदगी का हिस्सा

यूलिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बताया कि ये सारी आदतें भारत आने के बाद उन्होंने अनुभव कीं। पहले उन्हें यह सब कुछ असामान्य लगा, लेकिन अब वे इन चीजों को सामान्य, सुखद और अपनापन देने वाला मानती हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब तक इसे 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूलिया की नजर में भारत की 8 'क्रिंज' लेकिन दिल से अपनाई गई आदतें:

  • सास-ससुर के साथ रहना:

शुरुआत में यह बात उनके लिए बेहद अजीब थी, लेकिन अब वह इसे आशीर्वाद मानती हैं। उनका मानना है कि यह व्यवस्था रिश्तों को मजबूत बनाती है।

  • हाथों से खाना:

यूलिया कहती हैं कि कई बार हाथों से खाना खाने का स्वाद ही अलग होता है। अब उन्हें यह पूरी तरह स्वाभाविक और स्वादिष्ट लगता है।

  • थोड़ा देर से आना:

भारत में समय को लेकर थोड़ी ढीलापन आम बात है, जिसे वह अब हंसी में टालती हैं। उन्होंने कहा कि 15-20 मिनट की देरी अब उन्हें परेशान नहीं करती।

  • हाउस हेल्प की भरमार:

भारत में घरेलू कामों के लिए अलग-अलग लोग रखना उन्हें पहले अजीब लगा, लेकिन अब वे इस व्यवस्था को सुविधाजनक और संगठित मानती हैं।

  • एक साथ कई भाषाएँ बोलना:

यूलिया कहती हैं कि उन्हें हिंग्लिश (हिंदी+इंग्लिश) अब समझ आने लगी है। यह मिश्रण उन्हें मज़ेदार लगता है।

  • हर चीज़ में मोलभाव:

भारत में मोलभाव करना आम बात है - चाहे सब्ज़ी खरीदनी हो या कपड़े। यूलिया ने बताया कि इस आदत से उन्होंने बिजनेस में कम्यूनिकेशन और मोलभाव की कला सीखी है।

  • हर समस्या का हल - प्यार:

यूलिया कहती हैं कि भारत में हर फ़िल्म, हर मुद्दा, हर कहानी - कहीं न कहीं प्यार से जुड़ा होता है। वह मानती हैं कि यह देश प्रेम और भावना की गहराई से जुड़ा हुआ है।

सोशल मीडिया पर लोग लुटा रहे प्यार

यूलिया के इस वीडियो पर सैकड़ों की संख्या में प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश ने उनके विचारों से सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा - "मैं इन सभी बातों से सहमत हूं, सिवाय पहले पॉइंट के। यह कपल्स पर निर्भर करता है कि वे किसके साथ रहना चाहते हैं।"

वहीं एक अन्य ने कहा - "आपके सभी पॉइंट्स पसंद आए। भारत और अपने परिवार की बहुत याद आ रही है।" एक यूज़र ने लिखा - "सास-ससुर को लेकर कई शिकायतें होती हैं, लेकिन कुछ ऐसी सासें भी होती हैं जो समझदार होती हैं और पीढ़ियों का दर्द आगे नहीं बढ़ातीं।"

एक यूजर ने लिखा - "आपका धन्यवाद कि आपने दुनिया को बताया कि भारत दरअसल प्यार और अपनत्व का देश है। नकारात्मक लोग तो हर जगह होते हैं, लेकिन भारत की रगों में प्रेम बहता है।"

Russian woman in India: 11 सालों से भारत में बसी हैं यूलिया

यूलिया ने 11 साल पहले रूस की अपनी नौकरी छोड़कर भारत आने का बड़ा फैसला लिया था। आज वह बेंगलुरु में अपने पति और परिवार के साथ रहती हैं और एक सफल व्यवसाय भी चला रही हैं। उन्होंने न सिर्फ भारतीय संस्कृति को अपनाया, बल्कि उसे समझा और सराहा भी।

यूलिया के इस वीडियो ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि भारत की संस्कृति, विविधता और पारिवारिक मूल्य कितने गहरे और समर्पित हैं। भले ही कुछ बातें बाहरी लोगों को शुरुआत में असामान्य लगें, लेकिन भारत में जो रिश्तों, परंपराओं और प्रेम का ताना-बाना है, वह उन्हें धीरे-धीरे अपना बना लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+