Paan Singh Tomar की पोती ने झांसी में काटा बवाल! सरकारी अफसर को जड़े 7 थप्पड़, फिर बरसाए मुक्के, देखें वीडियो
Paan Singh Tomar Granddaughter assaults JE: झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में पान सिंह तोमर की पोती सपना ने ऐसा बवाल मचाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरा मामला जानने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगें। इस पूरे बवाल की वजह बना 'स्मार्ट मीटर'। पुराना मीटर हटा कर नया स्मार्ट मीटर लगवाना पान सिंह तोमर की पोती को नागवार गुजरा और वो मारपीट पर उतारू हो गई। उसने गुस्से में तमतमाते हुए बिजली विभाग के सरकारी अफसर को एक के बाद एक 7 थप्पड़ जड़ दिए।
दरअसल, बिजली विभाग की टीम पंजाबी कॉलोनी में पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। इसी दौरान पान सिंह तोमर की नातिन सपना तोमर और बिजली विभाग के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। बस फिर क्या था, सपना ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) वैभव रावत के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने JE को थप्पड़ तो मारे ही साथ में पीठ पर मुक्के भी बरसाए।

चार सेकेंड में जड़े सात थप्पड़
बिजली विभाग के एक कर्मी द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सपना ने JE को केवल चार सेकेंड में सात थप्पड़ मार दिए। इसके अलावा उसने JE के पीठ पर मुक्के भी मारे। JE के मुताबिक, सपना ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंक दिया और उन्हें गिराने की कोशिश भी की। तभी सपना की मां मौके पर पहुंचीं और बेटी को रोककर घर के अंदर ले गईं।
ये भी पढ़ें: खान सर की रिसेप्शन पार्टी के बीच ससुराल से वायरल हुई 'सब्जी वाली बारात', दोनों दुल्हनों का कनेक्शन सीवान से!
JE ने दिखाना चाहा आदेश, सपना ने छीना फोन
JE वैभव रावत ने बताया कि उन्होंने सपना को शासनादेश दिखाने की कोशिश की, लेकिन उसने उनका मोबाइल छीन लिया और बहस के बाद हाथापाई शुरू कर दी। सपना का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी नहीं है, लेकिन JE ने बताया कि ये सरकार का निर्देश है।
थाने में दर्ज हुआ केस
इस घटना की जानकारी JE ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीओ शिव कुमार कुशवाहा और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मी थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने सपना तोमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पिता हैं रिटायर्ड सूबेदार, पान सिंह तोमर के बेटे
सपना के पिता शिवराम सिंह सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। वे मशहूर एथलीट और बागी पान सिंह तोमर के बेटे हैं। बताया जाता है कि पान सिंह के गांव में चली रंजिश के चलते शिवराम सिंह झांसी के बबीना इलाके में आकर बस गए थे।
कौन थे पान सिंह तोमर?
पान सिंह तोमर एक राष्ट्रीय स्तर के एथलीट थे जिन्होंने सेना में रहते हुए 7 बार नेशनल स्टेपल चैंपियनशिप जीती। उन्होंने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। बाद में पारिवारिक जमीन विवाद के कारण वे बागी बन गए। अक्टूबर 1981 में पुलिस मुठभेड़ में उनकी मौत हो गई थी। बता दें, उनके ऊपर आधारित फिल्म में इरफान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: Rishi Sunak ने वाइफ के साथ बढ़ाया RCB का जोश, उड़ गए प्रीति जिंटा के होश, तस्वीर वायरल












Click it and Unblock the Notifications