Rahul Gandhi : 'मुझे राहुल गांधी पसंद लेकिन वो गलत पेशे में', खूबसूरत मंहिला के बयान ने मचाई हलचल, कौन हैं?
Rahul Gandhi : 'मुझे राहुल गांधी पसंद लेकिन वो गलत पेशे में',ये बयान और इस बयान को देने वाली महिला सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ लोग इस बेबाकी के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें उनकी ये बात पसंद नहीं आई और इसी वजह से उन्हें वो ट्रोल करने की कोशिश भी कर रहे हैं।
आप सोच रहे होंगे कि यहां हम किसकी बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां जिक्र हो रहा है प्रसिद्ध ज्योतिषी, वास्तु सलाहकार, मोटिवेशनल स्पीकर और 'लाइफस्टाइल कोच' डॉ. जय मदान का, जिन्होंने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में कहा कि मुझे वो पसंद हैं लेकिन मेरे ख्याल से वो गलत पेशे में हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ एक विशेष बातचीत के रैपिड-फायर राउंड के दौरान मदान से पूछा गया कि क्या राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री बनेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'I like the Guy, but He is in the Wrong Profession.'
'Rahul Gandhi को होटल उद्योग या मीडिया में होना चाहिए'
जब उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से कौन-सा पेशा राहुल गांधी के लिए सबसे उपयुक्त होगा, तो उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी होटल उद्योग, रेस्तरां व्यवसाय या मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।' इस दौरान, डॉ. मदान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की।
'पीएम मोदी देश के बारे में सोचते हैं', Jai Madaan ने कही बड़ी बात
उनसे पूछा गया कि 'वह मोदी को कितने समय तक सत्ता में देखती हैं?' तो मदान ने कहा, 'अगर आप मुझसे पूछें, तो वह पहले से ही अमर है, शारीरिक रूप से, मैं उन्हें अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करते हुए देखती हूं, मैं मोदी समर्थक और पार्टी समर्थक नहीं हूं मैं हर उस व्यक्ति की समर्थक हूं जो देश के बारे में सोचता है और पीएम मोदी ऐसा करते हैं।'

मुझे Rahul Gandhi पसंद हैं: Dr Jai Madaan
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब डॉ मदान ने राहुल गांधी पर टिप्पणी की है इससे पहले भी टाइम्स नाउ के ही प्रोग्राम में उन्होंने कहा था कि 'राहुल गांधी कभी भी देश के पीएम नहीं बन सकते हैं।' उस वक्त भी मदान को काफी ट्रोल किया गया था।
Dr Jai Madaan Profile: कौन हैं डॉ जय मदान?
गौरतलब है कि डॉ. जय मदान पिछले 15 वर्षों से वे दिल्ली में अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों को जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्हें केवल एक ज्योतिषी नहीं, बल्कि एक 'स्पिरिचुअल हीलर' और 'ट्रांसफॉर्मेटिव कोच' के रूप में जाना जाता है।
'स्पिरिचुअल काउंसलिंग' में डॉक्टरेट
वो अपने लुक की वजह से भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस से दर्शनशास्त्र में स्नातक करने वाली डॉ मदान ने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ मेटाफिजिकल रिसर्च से 'स्पिरिचुअल काउंसलिंग' में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की है।

सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं Dr Jai Madaan
उनके 1 मिलियन से ज़्यादा YouTube सब्सक्राइबर और 7 मिलियन Instagram फॉलोअर्स हैं,उन्हें उनके कार्य के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों जैसे शक्ति अवार्ड 2025, ज्योतिष विभूषण, नारी शक्ति सम्मान और
जेम ऑफ इंडिया से नवाजा जा चुका है।
'समृद्धि, शक्ति और शांति', जीवन के 3 स्तंभ
इनका मानना है कि जीवन की सफलता तीन स्तंभों पर टिकी है- समृद्धि (Prosperity), शक्ति (Power) और शांति (Peace)। ज्योतिष भविष्य बताने का नहीं, बल्कि सही दिशा चुनने और खुद को बेहतर बनाने का एक मार्गदर्शक विज्ञान है।

Dr Jai Madaan के पति बिजनेसमैन
वैसे सबका भविष्य बताने वाली डॉ. जय मदान पर्सनल जानकारी साझा नहीं करती हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पति का नाम 'अंकुर मदान' है जो कि एक बिजनेसमैन हैं, उनकी एक बेटी है जिसका नाम 'अर्ना' है।












Click it and Unblock the Notifications