Odisha Raid: 4 करोड़ कैश, करोड़ों की जमीन! भ्रष्ट अफसर के घर इतिहास की सबसे बड़ी बरामदगी
Odisha Vigilance Raid: ओडिशा के कटक में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी आंखें फटी रह जाएंगी। खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती को विजिलेंस ने महज 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा, लेकिन असली खेल तो उनके घर पर शुरू हुआ। जब विजिलेंस की टीम उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट पर पहुंची, तो वहां 'नोटों का पहाड़' देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए।
अलमारियों और ट्रॉली बैगों में इतने कैश भरे थे कि मशीनें भी कम पड़ गईं। यह ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।

4 Crore Cash Found: 30 हजार की लालच और करोड़ों का कांड
डिप्टी डायरेक्टर साहब एक कोयला डीलर से काम के बदले 30 हजार रुपये की 'चाय-पानी' मांग रहे थे, पर उन्हें क्या पता था कि यही छोटी सी रकम उनके साम्राज्य को ढहा देगी। जैसे ही उन्होंने रिश्वत ली, विजिलेंस ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद जब जांच टीम उनके फ्लैट नंबर 302 में घुसी, तो वहां नोटों की गड्डियां ऐसे सजी थीं जैसे किसी बैंक का लॉकर हो। एक छोटे से लालच ने साहब के बरसों के जमा किए 'खजाने' का राज खोल दिया।
ये भी पढे़ं: Nitish Kumar Viral Video: 'चुपचाप बैठिए, हम 2002 हैं', नीतीश बाबू ने फिर कर दी 'गलती से मिस्टेक'
Cuttack Mining Officer Raid: ट्रॉली बैग में भरा था 'कुबेर का खजाना'
विजिलेंस अधिकारियों ने जब देवब्रत मोहंती के घर की अलमारियां और ट्रॉली बैग खोले, तो उनमें कपड़ों की जगह नोटों के बंडल ठुसे हुए थे। अब तक की गिनती में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश मिल चुका है और छापेमारी अभी थमी नहीं है। मोहंती के ऑफिस के दराज से भी सवा लाख रुपये बरामद हुए हैं। यह मंजर देखकर ऐसा लग रहा था मानो साहब ने अपने घर को ही माइनिंग का 'गोल्ड रिजर्व' बना लिया था।
ये भी पढे़ं: Bride shot in Buxar: जयमाल के दौरान दुल्हन को मारी गोली, सनकी प्रेमी का वीडियो Viral
हर तरफ आलीशान कोठियां और जमीनें
साहब सिर्फ कैश के ही शौकीन नहीं थे, बल्कि उन्होंने प्रॉपर्टी बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। भुवनेश्वर की पहाड़ियों के पास उनका 2400 वर्ग फीट का दो मंजिला बंगला और सुनालंका गांव में एक और शानदार बिल्डिंग मिली है। भद्रक में पुश्तैनी घर से लेकर कटक के ऑफिस तक, विजिलेंस की टीमें हर जगह खाक छान रही हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, उनकी बेहिसाब संपत्ति का आंकड़ा आसमान छू रहा है।
ये भी पढे़ं: 85 साल बाद घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा, तीन पीढ़ियों ने नहीं देखी थी बारात, बिहार की ये शादी हो गई Viral
इतिहास की सबसे बड़ी 'कैश' बरामदगी
ओडिशा विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के इतिहास में आज तक एक साथ इतना कैश कभी बरामद नहीं हुआ। यह रेड एक मिसाल बन गई है कि कैसे एक सरकारी अफसर माइनिंग की आड़ में अपनी तिजोरियां भर रहा था। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है और नोटों की गिनती जारी है। साहब अब हवालात में हैं और अधिकारी उनकी एक-एक इंच जमीन और पाई-पाई का हिसाब लगाने में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications