Bride shot in Buxar: जयमाल के दौरान दुल्हन को मारी गोली, सनकी प्रेमी का वीडियो Viral
Bride shot in Buxar: बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा में जयमाल के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार दी। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, तभी अचानक चली गोली सीधे दुल्हन के पेट में जा लगी।
इस खौफनाक वारदात के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। लहूलुहान दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

Jaimal firing Buxar: खुशियों के बीच गूंजी गोलियों की आवाज
बक्सर के चौसा में बलिया से बारात आई थी और हर तरफ नाच-गाना चल रहा था। जयमाल का समय था, स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खुश नजर आ रहे थे, लेकिन तभी एक सिरफिरा युवक वहां पहुंचा। उसने बिना कुछ सोचे-समझे पिस्टल निकाली और दुल्हन पर फायरिंग कर दी। एक गोली दुल्हन के पेट के आर-पार हो गई और वह स्टेज पर ही गिर पड़ी। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला।
Shocking Video from Buxar, Bihar: Jilted Lover Shoots Bride During Jaimala Ceremony; 18yr Old Girl in Critical Condition in ICU pic.twitter.com/P3xt1KeZJc
— Mihir Jha (@MihirkJha) February 25, 2026
Bihar Marriage Firing News: दुल्हन की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
वारदात के तुरंत बाद घायल दुल्हन को बक्सर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने की वजह से काफी खून बह चुका है, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। शादी वाले घर में जहां कुछ देर पहले मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब चीख-पुकार मची है। परिजन और मेहमान सदमे में हैं और अस्पताल के बाहर बैठकर दुल्हन की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
ये भी पढे़ं: Nitish Kumar Viral Video: 'चुपचाप बैठिए, हम 2002 हैं', नीतीश बाबू ने फिर कर दी 'गलती से मिस्टेक'
प्रेम प्रसंग की वजह से मारी गोली!
बक्सर पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला एकतरफा प्यार या प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस को शक है कि हमलावर दुल्हन को पहले से जानता था और उसकी शादी से नाराज था। एसपी शुभम आर्य खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं और हमलावर की पहचान भी लगभग कर ली गई है। इलाके में चर्चा है कि सनकी प्रेमी ने बदला लेने के लिए यह कदम उठाया।
ये भी पढ़ें: 85 साल बाद घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा, तीन पीढ़ियों ने नहीं देखी थी बारात, बिहार की ये शादी हो गई Viral
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है। पुलिस की टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं और बॉर्डर इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि आरोपी भाग न सके। बक्सर एसपी ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और लोग शादी-ब्याह में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।












Click it and Unblock the Notifications