अंतिम यात्रा में दिखा अनोखा नजारा! गुलाब की पंखुड़ियों के साथ क्यों बरसाए लाखों रुपये? वजह कर देगी हैरान
Helicopter Money Shower in Funeral: अंतिम संस्कार या शव यात्रा आमतौर पर बेहद साधारण और शांत तरीके से की जाति है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा अंतिम संस्कार हुआ, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए बेटे ने लाखों रुपये की बारिश करा दी। बेटे ने अपने पिता को विदाई देने के लिए हेलिकॉप्टर मंगवाया और उससे गुलाब की पंखुड़ियों के साथ-साथ नोट भी बरसाए।
जैसे ही नोट आसमान से गिरने लगे, लोग सड़कों पर दौड़ पड़े। अंतिम यात्रा में मानों मेला जैसा माहौल हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये उसके पिता की आखिरी ख्वाहिश थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के पिता अपनी आखिरी सांस तक समाज की सेवा में जुटे रहे थे।

लोगों की भीड़ ने लूटे आसमान से बरसते नोट
यह अनोखा मामला अमेरिका के डेट्रॉयट शहर का है। यहां बेटे ने अपने पिता की अंतिम विदाई को खास बनाने के लिए हेलिकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों के साथ-साथ करीब 4 लाख 17 हजार रुपये (लगभग 5,000 डॉलर) की नकदी भी बरसा दी। ये वाकया उस वक्त हुआ जब उनके पिता डैरेल थॉमस का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: Air India की फ्लाइट में मिड-एयर अलर्ट, केबिन से आई जलने की गंध, उड़ान के तुरंत बाद वापस लौटा विमान
पिता की आखिरी ख्वाहिश थी नोटों की बारिश
डैरेल थॉमस पेशे से कार वॉश के मालिक थे और उन्हें समाज सेवा से गहरा लगाव था। उनके बेटे ने बताया कि उनके पिता हमेशा लोगों की मदद को तैयार रहते थे। यही वजह थी कि उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा के रूप में कहा था कि उनकी मौत के बाद हेलिकॉप्टर से गुलाब और पैसे बरसाए जाएं। बेटे ने पिता की इच्छा का मां रखा और पिता की अंतिम यात्रा के दौरान फूलों के साथ-साथ नोट भी बरसाए।
सड़कों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक रोकना पड़ा
जब हेलिकॉप्टर से नोट गिरने लगे तो बड़ी संख्या में लोग उन्हें लूटने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े। ट्रैफिक तक रोकना पड़ा। इस दौरान सड़क पर गुलाब की पंखुड़ियों के साथ नोट उड़ते देख हर कोई हैरान था। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना को कैमरे में भी कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पुलिस को नहीं थी पैसों की जानकारी
डेट्रॉयट पुलिस को केवल फूलों की बारिश के बारे में जानकारी दी गई थी। पैसों को गिराने की जानकारी किसी को नहीं दी गई थी। हालांकि पुलिस ने साफ कर दिया कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
FAA ने शुरू की जांच
हालांकि, अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने हेलिकॉप्टर उड़ाने और उससे कैश गिराने के मामले की जांच शुरू कर दी है। FAA यह पता लगा रही है कि इस दौरान किसी भी हवाई सुरक्षा नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: बीच हवा में टूट गया विमान का पंख, पायलट-क्रू को भी नहीं हुई खबर, बिना फ्लैप कैसे लैंड हुआ प्लेन?












Click it and Unblock the Notifications