बीच हवा में टूट गया विमान का पंख, पायलट-क्रू को भी नहीं हुई खबर, बिना फ्लैप कैसे लैंड हुआ प्लेन?
Delta Plane Wing Flap Falls Midair: सोचिए, आप घर के अंदर बैठे चाय की चुस्की ले रहे हैं और अचानक बाहर से तेज धमाके जैसी आवाज आती है। जब दौड़ते हुए बाहर जाते हैं तो देखते हैं आपके घर के सामने एक बड़ा सा लोहे का टुकड़ा पड़ा है। हैरानी तब होती है जब पता चलता है कि ये टुकड़ा सीधे आसमान से गिरा है, वो भी किसी उड़ते हुए प्लेन से टूटकर!
ये कोई फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि असल घटना है। ये जानते ही आपके मन में प्लेन को लेकर सवाल उठ रहे होंगे कि विमान तो हादसे का शिकार हो गई होगी, लेकिन राहत की बात ये रही कि नीचे किसी को चोट नहीं आई और ऊपर हवा में उड़ता प्लेन को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। प्लेन सभी यात्रियों को सुरक्षित लेकर आराम से लैंड हो गया।

अब आती हो वो बात जिसे जानकार और भी ज्यादा हैरानी हुई। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में ना पायलट ना ही किसी क्रू मेंबर को खबर हुई। विमान आसानी से अपने डेस्टिनेशन पर लैंड भी हो गया। उन्हें तो जमीन पर उतरने के बाद पता चला कि प्लेन का एक अहम हिस्सा बीच आसमान में ही छूट गया था।
ये भी पढ़ें: Air India की फ्लाइट में मिड-एयर अलर्ट, केबिन से आई जलने की गंध, उड़ान के तुरंत बाद वापस लौटा विमान
अमेरिका में घटी हैरान करने वाली घटना
यह हैरान करने वाला मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है। जहां एक यात्री विमान के पंख का हिस्सा उड़ान के दौरान टूटकर नीचे एक रिहायशी इलाके की सड़क पर गिर गया। हैरानी की बात यह रही कि न तो नीचे कोई हादसा हुआ और न ही विमान को उड़ान या लैंडिंग में कोई दिक्कत आई।
यह मामला डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट से जुड़ा है, जो अटलांटा से रैले-डरहम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह बोइंग 737 विमान का एक "फ्लैप" नामक हिस्सा टूटकर रैले शहर के एक घर के सामने बने ड्राइववे पर गिरा। यह फ्लैप विमान के पंख का पिछला हिस्सा होता है, जो उड़ान को नियंत्रित करने में मदद करता है।
लैंडिंग के बाद चला पता
जब फ्लाइट उड़ान भर रही थी, उस वक्त पायलट और क्रू को इस टूटे हिस्से की जानकारी नहीं हुई। विमान ने सामान्य तरीके से रैले-डरहम एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। बाद में जब जमीन पर जांच हुई, तब इस नुकसान का पता चला। फ्लाइट में उस समय 109 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।
सड़क पर खड़ी कार से कुछ ही दूर गिरा हिस्सा
गनीमत रही कि फ्लैप किसी व्यक्ति या वाहन पर नहीं गिरा। यह ड्राइववे में खड़ी एक कार से कुछ ही गज की दूरी पर गिरा था। अगर यह किसी के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि यह मेटल का भारी टुकड़ा होता है।
FAA कर रहा है जांच
अमेरिकी एविएशन एजेंसी FAA (Federal Aviation Administration) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। डेल्टा एयरलाइंस ने भी कहा है कि वे मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हैं।
हालांकि विमान का फ्लैप टूटना गंभीर बात है, लेकिन यह विमान के कंट्रोल सिस्टम का ऐसा हिस्सा नहीं था जिससे उड़ान पूरी न हो सके। फिर भी, ऐसी घटनाएं विमान सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी हैं और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।
ये भी पढ़ें: क्यों क्रैश हुआ था Air India का विमान, हादसा या साजिश? हो रही हर एंगल से जांच, अब सब कुछ होगा साफ!












Click it and Unblock the Notifications