Budget 2026: कौन हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी? PM मोदी के करीबी से हुई है शादी
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना रिकॉर्ड 9वीं बार बजट पेश किया है, जो कि बड़ा रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न केवल अपनी राजनीतिक समझ और कड़े फैसलों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनका पारिवारिक जीवन भी लोगों की जिज्ञासा का विषय रहता है।
हालांकि पूरी फैमिली सादगी पसंद है और मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। सीतारमण की एक बेटी है, जिसका नाम वंगमयी परकाला (Vangmayi Parakala), जो खुद एक स्वतंत्र पहचान रखती हैं और 'डाउन टू अर्थ' रहना पसंद करती हैं।

आपको बता दें कि वित्तमंत्री की लाडली बेटी वांगमयी पेशे से एक पत्रकार हैं, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक व मास्टर डिग्री प्राप्त की। पत्रकारिता में गहरी रुचि के चलते उन्होंने अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी।
Budget 2026:'मिंट लाउंज' में फीचर राइटर हैं वंगमयी परकाला
वो मौजूदा दौर में वनमयी 'मिंट लाउंज' में फीचर राइटर हैं, साल 2023 में उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ अपने परिवारवालों और रिश्तेदारो के बीच में प्रतीक दोषी से शादी की थी। आपको बता दें कि प्रतीक दोषी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी हैं और 2014 से उनके साथ हैं, वो मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं।

Union Budget 2026: परकला प्रभाकर भी राजनीतिज्ञ और सामाजिक टिप्पणीकार
चेन्नई में 20 मई 1991 को जन्मी वंगमयी परकाला के पिता यानी कि निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर भी राजनीतिज्ञ और सामाजिक टिप्पणीकार हैं। वे एक प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता परकला सीतारामैया आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।

विकास योजनाओं और जनसंपर्क रणनीतियों में अहम भूमिका
परकला प्रभाकर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल में राज्य सरकार के सलाहकार (Communications Advisor) भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य की नीतियों, विकास योजनाओं और जनसंपर्क रणनीतियों में अहम भूमिका निभाई।

Union Budget 2026: वंगमयी परकाला लाइमलाइट से दूर रहती हैं
लेकिन उनकी पुत्री वंगमयी परकाला लाइमलाइट से दूर रहती हैं, सोशल मीडिया पर भी सीमित रूप से सक्रिय रहती हैं और किसी राजनीतिक पद या सक्रिय राजनीति से जुड़ी नहीं हैं लेकिन विचार, लेखन और अकादमिक दुनिया में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications