Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aarti Sahu: कौन है आरती साहू जिसके 'फ्लाइंग किस' पर मचा बवाल? लोग पहुंचे थाने, वीडियो ने काटा हंगामा

Aarti Sahu: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है लेकिन कभी-कभी वायरल चीजें लोगों के लिए आफत और सिरदर्द बन जाती है, जिसका भुगतान उन्हें करना ही पड़ता है। यहां हम बात कर रहे हैं इंस्टाग्राम स्टार आरती साहू की, जिन्हें सोशल मीडिया पर स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया है और अब पुलिस उनके खिलाफ एक्शन लेने जा रही है।

दरअसल मध्य प्रदेश के छतरपुर की आरती साहू डिजिटल क्रिएटर, रील्स स्टार और इंस्टाग्राम मॉडल हैं। वह लंबे समय से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर डांस वीडियो और लाइफस्टाइल व्लॉग्स बनाती आ रही हैं और अपने उत्तेजक परिधानों के लिए भी काफी चर्चित रहती हैं।

Aarti Sahu

आरती ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वो हाईवे पर 'बाइक स्टंट' और 'फ्लाइंग किस' करते दिख रही हैं। स्टंट करते वक्त उन्होंने हैंडल से दोनों हाथ छोड़े और 'फ्लाइंग किस' दी। वो वीडियो बनाने में इतनी मशगूल थीं कि उसे ये भी याद नहीं था कि वो पास वाली गाड़ी के बेहद करीब हैं, जिससे हादसे का खतरा था।

अरुण सोनी ने Aarti Sahu को दी वार्निंग

इस वीडियो पर छतरपुर पुलिस की तरफ से कड़ा रुख अपनाया गया है। सीएसपी अरुण सोनी ने सख्त एडवायजरी जारी कर आरती को वार्निग दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने पर सीधा जेल जाना पड़ सकता है। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आरती साहू इस तरह के बवाल में फंसी हैं इससे पहले भी वो साल 2021 और 2022 में विवादों मे आ चुकी हैं।

Aarti Sahu

'सेकंड हैंड जवानी ' गाने पर हुआ था विवाद

जिसकी वजह से मामला पुलिस तक जा पहुंचा था और उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। साल 2021 में उन्होंने छतरपुर के टौरिया मंदिर में 'सेकंड हैंड जवानी ' डांस करते हुए एक हॉट वीडियो बनाया था, जिस पर हिंदू संगठन बुरी तरह से उबल पड़े थे, आरती के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिस पर आरती ने माफी मांगी थी और वीडियो डिलीट किया था।

Aarti Sahu के इंस्टा पर 4.2M फॉलोअर्स

तो वहीं साल 2022 में, वो एक कॉलेज इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्हें लेकर छात्र-छात्राओं में मारपीट हुई थी, इस घटना में आरती को मामूली चोटें आई थीं, ये मामला भी पुलिस तक पहुंचा था। आरती हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। उनके गानों को लोग वल्गर कहते हैं, बावजूद इसके उवकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है उनके इंस्टा पर 4.2M फॉलोअर्स हैं।

Aarti Sahu

'इसे कहते हैं सस्ती लोकप्रियता', Aarti Sahu पर भड़के लोग

फिलहाल ताजा मामले में आरती साहू की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन उनके फॉलोअर्स लगातार उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने उनके वीडियो को लाइक भी किया है तो वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'इसे कहते हैं सस्ती लोकप्रियता, इसे पाने के लिए लोग कुछ भी करते हैं लेकिन ये भूल जाते हैं कि इसका असर लोगों पर गलत पड़ता है।'

यह पढ़ें: Shashi Tharoor: 'एक अजनबी हसीना से', शशि थरूर ने किसके लिए गाया ये गाना? क्या करेंगे चौथी शादी?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+