Elli AvrRam: 'वो मेरे आस-पास हैं', Hot लुक वाली क्रिश्चियन एली हुईं कृष्ण भक्ति में लीन,लोग रह गए भौचक्के
Elli AvrRam: अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का मन मोहने वाली ग्लैमरस अभिनेत्री एली अवराम को प्यार हो गया है और उन्होंने खुलकर इसका इजहार भी किया है। एली का ये रूप देखकर हर कोई हैरान भी है और खुश भी, दरअसल 29 जुलाई 1990 को स्वीडन में जन्मी एली को भगवान कृष्ण से प्रेम हो गया है और वो इन दिनों कृष्णभक्ति में लीन हैं, जिसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है।
एली ने कहा कि 'उन्हें भगवान कृष्ण में उनकी गहरी आस्था है, उन्हें लगता है कि वो कहीं आस-पास ही हैं और मुझे सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) जाना बहुत ज्यादा पसंद हैं। वो घंटों वहां जाकर शांति के साथ पूजा करती हैं।'

आपको बता दें कि देखने में बला की खूबसूरत एली का जन्म स्टॉकहोम, स्वीडन में क्रिश्चियन फैमिली में हुआ था। वह स्टॉकहोम के टायरेसो कम्यून में पली-बढ़ीं। उनके पिता जैनिस एव्रामिडिस ग्रीक के रहने वाले हैं और एक संगीतकार हैं, जबकि उनकी मां मारिया ग्रैनलंड स्वीडन में अभिनेत्री हैं।
इंडिया के कल्चर से काफी प्रभावित हैं Elli AvrRam
एली को बचपन से ही फिल्मों के प्रति शौक था और इसी वजह से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, उनका कहना है कि वो शुरू से ही इंडिया के कल्चर से काफी प्रभावित रही हैं इसी कारण वो अपने सपनों को साकार करने के लिए भारत आईं। शुरुआती दिनों में हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को समझना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

Elli AvrRam को मिला 'मिकी वायरस' में लीड रोल
2010 में, एवरम ने मिस ग्रीस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था, उसके बाद उन्होंने सौरभ वर्मा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'मिकी वायरस' में लीड रोल मिला लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एली को पहली बड़ी पहचान रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' (2013) से मिली। शो में उनकी मासूमियत और सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बिग बॉस के बाद एली अवराम को फिल्मों में काम करने के मौके मिलने लगे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे
किस किसको प्यार करूं (2015), मलंग (2020) और गणपथ (2023) में काम किया।
आशीष चंचलानी के साथ रिलेशनशिप में Elli AvrRam
इसके अलावा एली कई म्यूजिक वीडियो, आइटम सॉन्ग और विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। उनका डांस और स्क्रीन प्रेजेंस खासा पसंद किया जाता है। एली अवराम का नाम कई बार फिल्मी सितारों के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने किसी पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आशीष चंचलानी के साथ अपना रिश्ता कन्फर्म किया है।

Elli AvrRam ग्लैमरस अंदाज के लिए भी काफी लोकप्रिय
लगभग 33 फिल्मों में काम कर चुकीं एली अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी काफी लोकप्रिय है और उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोईंग हैं। सोशल मीडिया पर एली काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस, ट्रैवल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ साझा करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications