Love Story: कौन है Dhurandhar की 'उल्फत' का असली पति? 10 साल के अफेयर के बाद रचाई शादी

Saumya Tandon Love Story: आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' का जादू बॉक्सऑफिस पर बरकरार है, भले ही लोग कोहरे और शीतलहर की वजह से घर से बाहर ना निकल रहे हो लेकिन इस फिल्म के लिए जरूर थियेटरों में पहुंच रहे हैं। आपको बता दे कि सैकनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने केवल 17 दिनों के अंदर 555.75 करोड़ रु की कमाई कर ली है और अभी ही इसका क्रेज बना हुआ है।

वैसे तो फिल्म के हर करेक्टर ने दर्शकों के दिलों खास जगह बनाई है लेकिन 'रहमान डकैत' बने अक्षय खन्ना ने सारी महफिल लूट ली है और पर्दे पर उनकी पत्नी 'उल्फत' का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन भी इस वक्त अपनी खूबसूरत अभिनय की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Saumya Tandon Love Story

फिल्म अक्षय खन्ना और सौम्या टंडन की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है और इसी कारण लोग अब फिल्म की 'उल्फत' के असली पति के बारे में जानने को उत्सुक हैं तो चलिए विस्तार से बताते हैं सौम्या टंडन के असली पति आखिर हैं कौन?

Dhurandhar की 'उल्फत' की Love Story काफी दिलचस्प

आपको बता दें कि टीवी जगत के सबसे खूबसूरत चेहरों में से एक सौम्या टंडन के पति शो बिजनेस से नहीं हैं। उनके हसबैंड का नाम सौरभ देवेंद्र सिंह है, जो कि पेशे से बिजनेसमैन हैं और पूर्व में बैंकर रह चुके हैं। आपको जानकर हैरत होगी की सौम्या और देवंद्र सिंह ने दस साल की रिलेशनशिप के बाद साल 2016 में शादी की थी।

Saumya Tandon Love Story

दस साल के अफेयर के बाद शादी की

दोनों ने एक लंबा वक्त साथ में बिताया लेकिन पर्सनल लाइफ से पहले दोनों ने करियर को, खासकरके एक-दूसरे के करियर को प्राथमिकता दी और तब जाकर शादी की, दोनों 'आइडियल कपल' कहे जाते हैं, दोनों को शादी से एक बेटा 'मीरान टंडन' है, जिसका जन्म साल 2019 में हुआ था।

'बच्चे की जिम्मेदारी दोनों की है', अनोखी है Love Story

मनोरंजन जगत से ताल्लुक न रखने के बावजूद, सौरभ ने सौम्या को अभिनय करियर में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित किया। एक इंटरव्यू में सौम्या ने कहा था कि 'सौरभ बहुत अच्छे हैं। वह हर काम में हाथ बंटाते हैं और सभी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उत्साहित रहते हैं।'

उन्होंने खुद कहा कि 'बच्चे की जिम्मेदारी दोनों की है इसलिए एक अगर काम पर जाता है तो दूसरा घर पर रहकर बेटे को देखेगा, सच कहूं तो पति का सपोर्ट नहीं होता तो मेरा करियर आगे नहीं बढ़ता।'

Saumya Tandon Love Story

मॉडलिंग और एंकरिंग से की करियर की शुरुआत

मालूम हो कि सौम्या टंडन का जन्म 3 नवंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग और एंकरिंग से की। 2006 में वो 'फेमिना कवर गर्ल फर्स्ट रनर अप' रहीं थीं। उन्होंने 2011 में 'शाहरुख खान के साथ जोर का झटका टोटल वाइपआउट' को को-होस्ट किया, उन्होंने 3 सीजन तक 'डांस इंडिया डांस' भी होस्ट किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एंकर का अवॉर्ड भी मिला।

Saumya Tandon Love Story

'भाभीजी घर पर हैं' से मिली जबरदस्त लोकप्रियता (Saumya Tandon Love Story)

उन्होंने डेरेक ओ ब्रायन के साथ तीन सीजन तक बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट को को-होस्ट किया। उन्होंने तीन सीजन तक LG मल्लिका-ए-किचन भी होस्ट किया तो वहीं इम्तियाज अली की 'जब वी मेट' में उन्होंने करीना के किरदार की बहन रूप का रोल निभाया था। 2015 में टंडन ने कॉमेडी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं!' में अनीता का रोल निभाना शुरू किया, उन्हें इस सीरियल में 'गोरी मेम' के नाम से भी जाना जाता है, जिससे इन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+