19 Minute MMS Part-2 Leak को लेकर गूगल पर मचा तहलका, हरियाणा पुलिस ने उड़ाए ऐसे तोते!
19 Minute MMS Part-2 Leak News Update: सोशल मीडिया पर एक बार फिर '19 मिनट MMS पार्ट-2' और '19 मिनट 34 सेकंड वायरल वीडियो' जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। गूगल सर्च में भी ये टर्म्स टॉप पर चल रहे हैं। कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सोफिक एसके (Sophik SK) और उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद अब 'पार्ट-2' के नाम पर नया वीडियो तेजी से फैल रहा है।
लेकिन हरियाणा पुलिस साइबर सेल ने साफ कर दिया है - ये नया वायरल वीडियो असली नहीं, पूरी तरह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जनरेट किया गया फेक कंटेंट है।

19 Minute MMS Part-2 Leak Alert: पुलिस अधिकारी ने खुद वीडियो जारी कर दी चेतावनी
हरियाणा पुलिस साइबर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमित यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील पोस्ट कर लोगों को अलर्ट किया। उन्होंने कहा:- 'जो 19 मिनट 34 सेकंड का पार्ट-2 वीडियो वायरल हो रहा है, वह 100% AI से बनाया गया है। असली नहीं है। इसमें इस्तेमाल किए गए चेहरे और बॉडी को डीपफेक तकनीक से बदला गया है।'
अमित यादव ने बताया कि ऐसे फेक वीडियो की पहचान कैसे करें:
- वीडियो में चेहरे का रंग, होंठों की हलचल और आंखों की चमक अस्वाभाविक लगे तो शक करें।
- ऑनलाइन टूल Sightengine.com पर वीडियो या फोटो अपलोड करके चेक करें कि वह AI जनरेटेड है या नहीं।
19 Minute MMS Part-2 Leak Police Action: शेयर किया तो जाएंगे जेल, 5 साल तक की सजा + 10 लाख जुर्माना
पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि इस तरह का अश्लील या AI से बना फेक कंटेंट व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर करना गैर-कानूनी है।
कानूनी कार्रवाई होगी:-
- IT एक्ट की धारा 67/67A - 5 साल तक कैद + 10 लाख तक जुर्माना
- IPC धारा 292, 293 (अश्लील सामग्री बेचना/फैलाना)
- IPC धारा 354C (महिला की निजता का उल्लंघन)
साइबर ठग भी कर रहे खेल
पुलिस के मुताबिक इस ट्रेंड का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। '19 Minute MMS Download' या 'पार्ट-2 फुल वीडियो' जैसे लिंक पर क्लिक करने वालों के फोन हैक हो रहे हैं या उनसे पैसे ऐंठे जा रहे हैं।
पुलिस की अपील
- ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें
- वीडियो फॉरवर्ड या शेयर बिल्कुल न करें
- अगर आपके पास आ जाए तो तुरंत डिलीट करें और साइबर क्राइम में रिपोर्ट करें
हरियाणा साइबर पुलिस ने कहा है कि इस मामले में कई शिकायतें मिली हैं और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। याद रखें - जिज्ञासा में एक क्लिक आपकी निजता और जेब दोनों खाली कर सकता है।
ये भी पढ़ें- 19 Minute 34 Second MMS के बाद Viral हुआ 40 मिनट का वीडियो, सोशल मीडिया पर मची खलबली!












Click it and Unblock the Notifications