Vrindavan Holi Celebration: मथुरा, वृन्दावन में शुरू हुआ 40 दिनों का रंगउत्सव मेला, जानिए पूरा कार्यक्रम
Vrindavan Holi: यदि इस होली आप वृन्दावन में खेलने का सोच रहे हैं, तो यह जानना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। वृन्दावन में कहां-कहां होली खेलें जातें हैं और कब से होली खेलना शुरू हो जाता हैं। बरसाना की लट्ठमार होली के बारे में आपको तो पता ही होंगा। लेकिन लट्ठमार होली और भी किसी जगह में इसी तरीके से खेला जाता है क्या आपका पता हैं? तो चलिए चलते हैं मथुरा, वृन्दावन और बरसाना की ओर।

वैसे तो वृन्दावन, मथुरा, और बरसाना में होली 40 दिनों तक खेला जाता हैं। जिसमे बरसाना की महिलाएं फाल्गुन का आमंत्रण देने मथुरा जाती हैं अर्थात् बरसाना की गोपिया मथुरा श्री कृष्ण को होली खेलने का आमंत्रण देने जाती हैं। बरसाना की लट्ठमार होली के बारे में तो अपने काफी सुना होंगा, लेकिन बरसाना में होली, लड्डू होली से शुरू होती है। आपको ऐसा लग रहा होगा, कि लड्डू होली सिर्फ सुबह में खेलें जाते होंगे। तो ऐसा नहीं है बरसाना में लड्डू होली सुबह से शाम तक खेलें जाते हैं। यदि आप सुबह इस नज़ारे का आनंद नहीं ले पाए, तो शाम के जरुर लें।
दुसरे दिन बरसाना में शुरू होता है लट्ठमार होली। इस दिन बरसाना बहुत भीड़ होता है। लेकिन मजा भी बहुत आता है क्योंकि इस दिन बरसाना की महिलाएं अपने शादी का जोड़ा पहन, सोला श्रृंगार और लम्बे घुंगट करके नन्दगांव से आये गोपालों पर लट्ठ बरसाती हैं। यदि किसी कारण से आप बरसाना की लट्ठमार होली मिस कर देते हैं, तो दुखी ना होयें क्योंकि तीसरे दिन लट्ठमार होली इसी तरीके से नन्दगांव में भी खेला जाता हैं।
अब बात करते है होली के एकादशी की, जिसे रंगभरणीं होली कहते हैं। इस दिन वृन्दावन के परिक्रमा का अपना ही एक महत्व होता है। एकादशी के सुबह-सुबह आप श्री कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा की होली दखें, क्योंकि यहां का होली शानदार होता है। शाम को आ जाना है वृन्दावन के ब्रज में और वहां का परिक्रमा कर साथ ही बिहारी जी के दर्शन कर लेना हैं वहां के होली का आनंद जरुर ले।
वैसे तो पुरे देश में होली का त्यौहार ख़तम होने के बाद भी यहाँ होली 40 दिनों तक खेला जाता हैं। यदि आपको होली खेलना पसंद है और होली में छुट्टी नहीं मिलती तो आप वृन्दावन जा कर होली खेलने का आनंद उठा सकते हैं।
17 मार्च 2024 रविवार - लड्डू होली (श्रीजी टेम्पल, बरसाना)
18 मार्च 2024 सोमवार - लठमार होली (बरसाना )
19 मार्च 2024 मंगलवार - लठमार होली (नंदगाँव
21 मार्च 2024 गुरुवार - फूलवालों की होली, रंगभरी एकादशी (बांकेबिहारी वृन्दावन, मथुरा )
22 मार्च 2024 शनिवार - गोकुल होली
24 मार्च 2024 रविवार - होलिका दहन (द्वारकाधीश)
25 मार्च 2024 सोमवार - धुल्हंदी होली, गुलाल और कलर पानी होली (द्वारकाधीश)












Click it and Unblock the Notifications