Delhi Dating Spot: अपने पाट्नर के साथ बिताए दिल्ली के इन 5 खुबसूरत गार्डन में कुछ खास पल
Romantic Places For Couples In Delhi: यदि आप दिल्ली के रहने वाले हैं और ऐसी कोई शांत जगह की तलाश कर रहे हैं। जहां आप अपने दोस्तों, फैमिली, या अपने किसी प्रिय के साथ खास समय बिताना चाहते हैं। तो आइये हम आपको ले चलते हैं। दिल्ली के इन 5 सुंदर पार्क और गार्डन की ओर जहां आप पिकनिक, फोटोग्राफी, योग, वर्कआउट जैसी चीज़े भी कर सकते हैं।

फाइव सेंस
फाइव सेंस काफी फेमस गार्डन है। यह साकेत में स्थित है और पास की मेट्रो स्टेशन भी साकेत ही है। यहां पर एंट्री फीस पर प्रति व्यक्ति 35 रुपये लगते हैं। फाइव सेंस बहुत ही शांत व खूबसूरत जगह है। यहां कपल एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए आते हैं, क्यों कि यहां कपल की सुरक्षा को खास ध्यान दिया जाता है। गार्डन के अंदर कैंटीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
नेहरू पार्क
यह पार्क दिल्ली के चाणक्यापुरी में स्थित है। यह पार्क 80 एकड़ जगह में फैला हुआ है। इसकी नजदीकी मेट्रो स्टेशन डॉ विष्णु सरिया है, जो की इस पार्क से 1-1.5 किमी पड़ता है। इस जगह पहुंचने के लिए आप ऑटो, ई रिक्शा ले सकते हैं। इस पार्क में कोई एंट्री फीस नहीं लगती और ना ही पार्किंग के कोई चार्जेस लगते हैं। इस गार्डन में आप घुमने के अलावा योगा, वर्कआउट, पिकनिक, फोटोग्राफी कर सकते है। यहां की ख़ासियत फब्बारे हैं जो इस गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
पुराना किला
यह जगह मथुरा रोड स्थित जू से लगा हुआ है। यह किला दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन किला है। यहां का नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है। वहां से आप बस, ऑटो, ई -रिक्शा जैसे साधनों से पुराना किला आ सकते हैं। यदि आप अपनी पर्सनल गाडियों से आते हैं, तो यहां पार्किंग की भी सुविधा है। जिसके 25 रूपए देने होते हैं। किले में एंट्री के लिए 20 रुपये का टिकट ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से लिया जा सकता हैं। यहां पिकनिक मनाना सख्त मना है। खाने-पीने की चीजें भी अंदर नहीं ले जा सकते हैं।
हौज खास विलेज
यह बहुत ही हैपनिंग प्लेस है। यहां का सबसे नजदीकी स्टेशन हौज खास मेट्रो या ग्रीन पार्क मेट्रो है। वहां से ऑटो, ई-रिक्शा ले कर आ सकते हैं। यहां बहुत से युवा आते हैं और वीडियो, रील्स बनाते हैं। हौज खास में आपको झील, सुन्दर सा पार्क, बियर पार्क देखने को मिलेगा। जिसका टिकट प्राइस 20 रुपये होता है। यहाँ अक्सर मोरों की आवाज सुनाई देते है। आपको बता दे यहां रात के समय सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इस पार्क के आस-पास बहुत सी दुकानें व पब आपको मिल जिएंगे।
लोधी गार्डन
यह गार्डन 90 एकड़ में फैला हुआ है और बहुत खुबसूरत भी है। इस गार्डन के सबसे पास जोरबा मेट्रो स्टेशन पड़ता है। इस गार्डन में जाने के लिए एंट्री फ्री देनी होती है। चाहे तो आप अपने पर्सनल गाड़ी से भी आ सकते है। यहां पार्किंग की कोई परेशानी नहीं होती। यह गार्डन रविवार को काफी भीड़ होती है, क्यों कि लोग अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने आते हैं। यहां भी कैंटीन की सुविधा नहीं मिलेगी, इसलिए खाने की चीज़े साथ रखे। यह गार्डन सुबह के 7:00 से शाम के 7:00 बजे तक खुला होता है।












Click it and Unblock the Notifications