Space Tourism: एस्ट्रोनॉट हीं नहीं, आम लोग भी भर सकते हैं अंतरिक्ष तक की उड़ान! क्या है आवेदन का पूरा प्रोसेस?
Space Tourism: क्या आपने कभी सोचा है कि आप भी अंतरिक्ष में जाकर तारों के बीच सफर कर सकते हैं? मीलों दूर, अंतरिक्ष से धरती कैसी दिखती है इसी कल्पना तो जरूर की होगी स्पेस की तस्वीरें देख कर। अंतरिक्ष में ग्रहों और तारों के बीच घूमना पहले केवल वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ही संभव था, लेकिन अब प्राइवेट कंपनियों ने स्पेस टूरिज्म का रास्ता खोल दिया है।
स्पेसएक्स, ब्लू ओरिजिन और वर्जिन गैलेक्टिक जैसी कंपनियां अब आम लोगों को भी अंतरिक्ष में जाने का मौका दे रही हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। आइए जानते हैं कि कैसे आप स्पेस में जा सकते हैं और इसके लिए क्या करना होगा...

स्पेस यात्रा के लिए कैसे करें आवेदन?
अब कोई भी व्यक्ति कुछ शर्तें पूरी करके अंतरिक्ष में जा सकता है। इसके लिए आपको संबंधित कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ये भी पढ़ें: NASA में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, क्या है योग्यता, कौन कर सकता है अप्लाई? जानें हर डिटेल
स्पेसएक्स: यह सीधे टिकट नहीं बेचती। आप उनके स्पेशल मिशन या चैरिटी कार्यक्रमों के तहत मौका पा सकते हैं। उनकी वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
वर्जिन गैलेक्टिक: इस कंपनी की वेबसाइट (virgingalactic.com) पर जाकर आप सीधा टिकट खरीद सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 3.7 करोड़ रुपये ($450,000) होती है।
ब्लू ओरिजिन: यह कंपनी "न्यू शेपर्ड" प्रोग्राम के तहत सीटें ऑफर करती है। आप वेबसाइट (blueorigin.com) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। इसकी कीमत 1.6 से 4 करोड़ रुपये ($200,000-$500,000) के बीच हो सकती है।
कैसे होता है चयन?
अंतरिक्ष यात्रा के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है:
स्वास्थ्य जांच: आपका शरीर अंतरिक्ष की स्थिति को झेल सके, इसके लिए मेडिकल टेस्ट किया जाता है। इसमें हृदय, हड्डियों और मानसिक स्वास्थ्य की जांच होती है।
ट्रेनिंग: सफल चयन के बाद आपको कुछ दिनों या हफ्तों की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें जीरो ग्रैविटी का अनुभव, स्पेस सूट पहनने और इमरजेंसी से निपटने की ट्रेनिंग शामिल होती है।
फीस जमा करना: स्पेस टूरिज्म बेहद महंगा है। वर्जिन गैलेक्टिक का टिकट 3.7 करोड़, ब्लू ओरिजिन का 1.6 से 4 करोड़ और स्पेसएक्स के मिशन का खर्च 10 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।
लॉटरी या नीलामी: कुछ मिशन के लिए सीटें लॉटरी या नीलामी के जरिए मिलती हैं। ब्लू ओरिजिन नीलामी करता है, जबकि स्पेसएक्स कभी-कभी लॉटरी का इस्तेमाल करता है।
क्या भारतीय जा सकते हैं अंतरिक्ष में?
भारत में अभी स्पेस टूरिज्म की सुविधा नहीं है। इसरो अपने "गगनयान" मिशन पर काम कर रहा है, लेकिन यह आम लोगों के लिए नहीं है। भारतीय नागरिक अंतरिक्ष में जाने के लिए विदेशी कंपनियों से आवेदन कर सकते हैं।
यात्रा में कितना समय लगेगा?
आपकी यात्रा की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन-सा मिशन चुनते हैं।
सबऑर्बिटल ट्रिप (वर्जिन गैलेक्टिक/ब्लू ओरिजिन): 10-15 मिनट।
ऑर्बिटल मिशन (स्पेसएक्स): 3-5 दिन।
अगर आपके पास पर्याप्त पैसा है और अंतरिक्ष में जाने की चाहत है, तो आप भी इस रोमांचक सफर का हिस्सा बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कैसे बन सकते हैं सुनीता विलियम्स की तरह एस्ट्रोनॉट? जानिए NASA में काम करने लिए चाहिए कौन-कौन से स्किल
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications