NASA में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, क्या है योग्यता, कौन कर सकता है अप्लाई? जानें हर डिटेल
NASA Internship: अंतरिक्ष और विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर! नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने 2025 इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। यह इंटर्नशिप छात्रों को स्पेस रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने का अनोखा अनुभव देगी।
NASA दुनियाभर के युवाओं को सीखने और अनुसंधान में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है। यदि आप भी अंतरिक्ष से जुड़े किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।

आवेदन की अंतिम तिथि
NASA ने समर और फॉल दोनों सत्रों के लिए इंटर्नशिप आवेदन की डेडलाइन घोषित कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ये भी पढ़ें: Google ने की भारत में बड़ी पहल, बेंगलुरु में खोला अपना सबसे बड़ा कैंपस 'अनंत', टेक इकोसिस्टम में बड़ा निवेश
समर इंटर्नशिप: 28 फरवरी 2025
फॉल इंटर्नशिप: 16 मई 2025
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NASA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
पात्रता (Eligibility Criteria)
इस इंटर्नशिप के लिए विभिन्न कैटेगरी में अलग-अलग पात्रता मानदंड तय किए गए हैं।
1. OSTEM इंटर्नशिप
- उम्मीदवार को अमेरिका का नागरिक होना चाहिए।
- हाई स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन स्तर तक का कोई भी फुल-टाइम छात्र आवेदन कर सकता है।
- जो छात्र पार्ट-टाइम कॉलेज कोर्स कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- वर्तमान शिक्षक भी इस इंटर्नशिप के लिए पात्र हैं।
2. Pathways इंटर्नशिप
- उम्मीदवार को अमेरिकी नागरिकता प्राप्त होनी चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित छात्र के रूप में नामांकित होना अनिवार्य है।
- कम से कम 15 सेमेस्टर घंटे या 23 क्वार्टर घंटे पूरे किए होने चाहिए।
- डिग्री पूरी करने से पहले कम से कम 480 कार्य घंटे पूरे करने की क्षमता होनी चाहिए।
3. अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप
- उम्मीदवार को किसी ऐसे देश का नागरिक होना चाहिए जिसका NASA के साथ सहयोग समझौता हो।
- आवेदन करने वाले छात्र को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे होना चाहिए।
इंजीनियरिंग के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मौका
बहुत से लोग मानते हैं कि NASA केवल इंजीनियरिंग छात्रों को ही इंटर्नशिप देता है, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां गैर-इंजीनियरिंग क्षेत्रों के छात्रों के लिए भी अवसर उपलब्ध हैं।
NASA में साइंस, अकाउंटिंग, लेखन, आईटी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और प्रोग्राम एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में भी इंटर्नशिप मिलती है। गैर-इंजीनियरिंग इंटर्न NASA के मिशन को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, बजट, डेटा विश्लेषण, सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं।
NASA इंटर्नशिप क्यों करें?
- अंतरिक्ष अनुसंधान और नई तकनीकों को करीब से जानने का मौका
- वैश्विक स्तर के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ काम करने का अनुभव
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर को आगे बढ़ाने का शानदार अवसर
- प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पर काम करने की सुविधा
आवेदन प्रक्रिया
- NASA की आधिकारिक वेबसाइट nasa.gov पर विजिट करें।
- उपलब्ध इंटर्नशिप की सूची को ध्यान से पढ़ें और अपनी रुचि के अनुसार विकल्प चुनें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र भरें।
- निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन जमा करें।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications