तौकीर रजा के ऐलान पर योगी के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की चेतावनी, बोले- कानून हाथ में लिया तो...

बरेली, 14 जून: केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर बरेली में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, उन्होंने तौकीर रजा को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ किसी को नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि बुलडोजर चलने से अखिलेश यादव के पेट में दर्द हो रहा है।

yogi minister laxmi narayan choudhary warns to tauqeer raza and akhilesh yadav

दरअसल, बरेली के एमबी इंटर कालेज मैदान में भाजपा की तरफ से गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उसका लाभ सभी धर्मों के लोगों को मिल रहा है। वहीं, 17 जून को तौकीर रजा द्वारा जो धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया है उस पर लक्ष्मी नारायण चौधरी ने तौकीर रजा को चेतवानी देते हुए कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ किसी को नहीं करने दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति हो, अगर किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उसका दंड उसे मिलेगा. तौकीर रजा ने पहले भी प्रदर्शन का ऐलान किया था।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि कानून के विरुद्ध कोई भी काम करेगा, जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उसे दंड मिलेगा। उस पर बुलडोजर चल रहा है. कानून कोई तोड़ रहा है, दंड किसी को मिल रहा है और अखिलेश यादव के पेट में दर्द हो रहा है।

असीम अरुण ने ​कानपुर हिंसा को बताया सुनियोजित साजिश

जनसभा में पहुंचे कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर और मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कानपुर की हिंसा सुनियोजित साजिश थी। बवालियों पर कानपुर पुलिस ने बेहतर काम किया। चंद घंटों में पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया. अगर कोई बवाल करेगा तो बाबा का बुलडोजर काम करेगा। पुलिस जल्द ही अपनी विवेचना पूरी करेगी। चंद लोग हैं बवाल करने वाले, उन्हें कानून से खिलवाड़ करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+