HTET 2022: हरियाणा में शिक्षक भर्ती होने की घोषणा , बढ़ गए 1 लाख 17726 अभ्यर्थी
चंडीगढ़। 3 और 4 दिसंबर को आयोजित होने जा रही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले एक लाख 17 हजार 726 अभ्यर्थी बढ़ गए। पिछली बार 1.87 लाख तो इस बार 3 लाख 5 हजार 717 ने आवेदन किए। तीन और चार दिसंबर को एचटेट की परीक्षा होने जा रही है, मगर यह तारीख 12 व 13 नवंबर घोषित की गई थी।

केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा के मुकाबले भावी शिक्षकों का अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है पिछले साल के मुकाबले इस बार एचटेट की परीक्षा में एक लाख 17 हजार 726 अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। जबकि पिछले साल एक लाख 87 हजार 991 परीक्षार्थियों ने एचटेट परीक्षा दी थी।
माना जा रहा है कि हरियाणा में 14 हजार नई शिक्षकों की भर्ती निकाले जाने के बाद ये रुझान बढ़ा है वहीं केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा की शर्त भी हरियाणा में खत्म कर दी है। जिसके बाद अब हरियाणा के भावी शिक्षकों को अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी हो गया है। शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा तीन और चार दिसंबर को होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पास अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 के लिए तीन लाख पांच हजार 717 आवेदन आ चुके हैं। जिनमें पीजीटी के 95 हजार 493 आवेदक हैं। जबकि टीजीटी के एक लाख 49 हजार 430 आवेदक हैं। इसी तरह पीआरटी के 60 हजार 794 आवेदक हैं।
जबकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पिछली परीक्षा 18 व 19 दिसंबर 2021 को कराई थी। जिसमें एक लाख 87 हजार 991 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिनमें 70 हजार 733 पीजीटी, 77 हजार 510 टीजीटी, 39708 पीआरटी श्रेणी के भावी शिक्षकों ने परीक्षा दी थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार एचटेट परीक्षा के लिए एक लाख 17 हजार 726 अभ्यर्थी बढ़ गए हैं।
पिछले तीन एचटेट की तरह इस बार दिसंबर 2022 एचटेट परीक्षा भी शिक्षा बोर्ड गृह जिले में ही कराएगा। इसके लिए परीक्षार्थी का अधिकतम 50 से 60 किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र आएगा। जहां छोटे जिले हैं, वहां पर परीक्षा केंद्र महज 10 से 15 किलोमीटर दूर ही बनेगा। सबसे अहम बात तो यह है कि पिछले साल की तरह ही एचटेट की परीक्षा दोपहर बाद ही होगी।
एचटेट की परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शिक्षा बोर्ड ने वीडियोग्राफी, बॉयोमेट्रिक व सीसीटीवी कैमरों के अलावा परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाने के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध रहेंगे, जिससे किसी दूसरे की जगह कोई परीक्षा नहीं दे पाएगा वहीं बाहर से भी अंदर कोई सामग्री या पेपर लीक कराने जैसी संभावनाओं पर विराम लग जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications