पंजाब: अरविंद केजरीवाल के सभी वादों को पूरा करेंगे, बोले- AAP के राष्ट्रीय महासचिव

बैठक के बाद मीडिया को जारी अपने बयान में डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पिछले 10 महीनों में बेहतरीन काम किया है।

भगवंत मान

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने आज पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पंजाब के जिलों और लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के साथ एक दिवसीय मीटिंग की और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। रविवार को डॉ. पाठक ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी संगठन की एक-एक कर समीक्षा की और सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तैयार की। बैठक के बाद मीडिया को जारी अपने बयान में डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पिछले 10 महीनों में बेहतरीन काम किया है. सरकार बनने के छह महीने के भीतर आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए कई वादों को पूरा किया।

यह देश की राजनीति में अपने आप में एक उदाहरण है। उन्होंने 'आप' सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ 6 महीने में पंजाब के 25000 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है. लगभग 20,000 कच्चे कर्मचारी को पक्का किया। वहीं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर शिकायतों के आधार पर करीब 500 भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के लोगों को दिए गए अन्य सभी गारंटियों को भी माननीय सरकार पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध, इस बैंक ने मांगे आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+