हरियाणा पंचायत चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें, तय समय पर होगा सब

हरियाणा पंचायत चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें, तय समय पर होगा सब

हिसार। पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरह लाल खट्टर ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें, अगस्त में इसी हफ्ते चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है, लेकिन लोगों को किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हरियाणा में पंचायत चुनाव तय समय पर ही उन्होंने कहा कि अगस्त के इसी सप्ताह में पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

 Why Haryana CM Manohar Lal Khattar said do not Pay Attention on Rumours on Panchayat elections

सरकार चुनाव करवाने को तैयार है और सभी जिलों में चुनावों की तैयारी पुरी हो गई है। उऩ्होंने कहा कि पंचायत चुनाव सितंबर माह में होंगे इस अफवाह पर ध्यान न दें। सीएम ने कहा कि कोर्ट का लंबा प्रोसीजर चलता रहेगा इसिलए चुनाव टालने की कोई उम्मीद नहीं है। गौर रहे कि इस बार हरियाणा में 23 ग्राम पंचायतें अधिक होंगी। पिछली बार कुल 6205 ग्राम पंचायतें थीं, जिनकी संख्या बढ़कर अब 6228 हो गई है।

हालांकि, अभी तक सिसाय, बास को नगर पालिका से दोबारा से ग्राम पंचायत बनाने और हेली मंडी और पटौदी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाने के लिए आसपास के 10 गांवों में इसमें शामिल करने का प्रस्ताव है। जल्द ही इनको लेकर भी फैसला होना है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, ब्लाक समिति के 30380 और जिला परिषद के 411 पदों पर चुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+