'सच बोलना और सच के साथ चलना बेहद कठिन', मनप्रीत बादल के खिलाफ मामला दर्ज होने पर CM मान का हमला
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सच बोलना और सच के साथ जीना बहुत मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री खुद ही कहते थे जो करना है कर लो, हम इंतजार करेंगे। अब खुद ही कहते हैं कि हमें डर है कि गिरफ्तार करेंगे। इस पर सीएम मान ने कहा कि सच बोलना और सच के साथ चलना बहुत कठिन होता है।

बता दें कि बठिंडा के मॉडल टाउन इलाके में प्लॉट खरीद मामले में विजिलेंस ने पूर्व वित मंत्री मनप्रीत बादल सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक कुल 3 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं, विजिलेंस ने इस मामले में कई बड़े खुलासे भी किए हैं। फिलहाल विजिलेंस टीम द्वारा मनप्रीत बादल के गांव में रेड की जा रही है, जो कि अभी तक जारी है।
इससे पहले मनप्रीत बादल के खिलाफ प्लॉट संबंधी मामले को लेकर जांच चल रही थी। लेकिन विजिलेंस की टीम ने अब मामला दर्ज कर लिया है। मनप्रीत बादल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मनप्रीत सिंह बादल, पीसीएस अधिकारी बिक्रम सिंह शेरगिल, राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास और पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि विजिलेंस ने रविवार को राजीव कुमार और अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया था। हांलाकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मनप्रीत सिंह बादल ने बठिंडा में मॉडल टाउन फेज-1 में एक कमर्शियल प्लॉट को रिहायशी प्लॉट में बदल कर उसे खरीदा था। उन पर आरोप है कि उन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ा कर पॉलाट को बेहद सस्ते दाम पर खरीदा। इस मामले को लेकर उन्होंने गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत लेने के लिए अदालत में याचिका दायर की है।
यह भी पढ़ें- 'राज्यपाल के माध्यम से पंजाब में शासन करना चाहती BJP', वित्त मंत्री चीमा ने बनवारी लाल पुरोहित पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications