'राज्यपाल के माध्यम से पंजाब में शासन करना चाहती BJP', वित्त मंत्री चीमा ने बनवारी लाल पुरोहित पर साधा निशाना
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यानी सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब गवर्नर के जरिए राज्य में शासन करना चाहती है।
पंजाब गवर्नर को जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बनवारी लाल पुरोहित सिर्फ चिट्ठियां लिखने में माहिर हैं, बाकी मुद्दों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आरडीएफ के बकाए के मुद्दे पर गवर्नर ने गोलमोल जवाब देकर टाल दिया। वहीं, भाजपा पर बरसते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा गवर्नर के माध्यम से पंजाब में शासन करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि गवर्नर ने जिस 50 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का जिक्र किया है, उसमें पंजाब ने 50 हजार करोड़ नहीं, बल्कि 47 हजार करोड़ कर्ज लिया है। डेढ़ साल के दौरान 27 हजार करोड़ रुपये का ब्याज भी वापस दिया गया है।
वहीं राज्य के ऊपर बढ़ रहे कर्जे के मुद्दे पर वित्त मंत्री ने कहा कि अकेला पंजाब ही एकमात्र स्टेट नहीं है, जिसमें कर्जा बढ़ रहा है, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी लगातार कर्ज बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसी भी स्टेट की मदद नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि पंजाब के बॉर्डर स्टेट हरियाणा, राजस्थान में भी कर्ज चरम पर है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा कर्ज लिया गया।
बेरोजगारी के मुद्दे पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में लगातार प्रयासरत है। अनेकों बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया गया है। चीमा ने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ साल के दौरान करीब 37000 नौकरियां दीं हैं तथा राज्य में कई कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर किया है।
पंजाब के 13000 अध्यापकों को रेगुलर करने के साथ-साथ सैलरी में भी बढ़ौतरी की है, जोकि एक ऐतिहासिक फैसला रहा है। इसी तरह आंगनबाड़ी वर्करों की भर्तियां लगातार पंजाब में जारी हैं। इसी तरह से पटवारियों का भत्ता 5000 से बढ़ाकर 18000 रुपये किया गया है।
यह भी पढ़ें- राज्यपाल कर्ज की बात ना ही करें, पिछली सरकारों ने हमें विरासत में दिया 3 लाख करोड़ का कर्ज: हरपाल सिंह चीमा
{document1}












Click it and Unblock the Notifications